ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

आज भी 2005 के पहले का जिक्र करना नहीं भूले नीतीश, बजट के बहाने तेजस्वी पर बरसे

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सूबे की सियासी जंग तेज हो चली है। सत्ताधारी जेडीयू और मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी की तरफ से आने वाले बयानों सें यह संकेत मिलते रहे हैं कि 2020

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सूबे की सियासी जंग तेज हो चली है। सत्ताधारी जेडीयू और मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी की तरफ से आने वाले बयानों सें यह संकेत मिलते रहे हैं कि 2020 की लड़ाई 15 साल बनाम 15 साल हीं होने वाली है। अक्सर सीएम नीतीश कुमार जब अपनी उपलब्धियों का जिक्र करते हैं तो इन संकेतों को और मजबूत कर देते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने आज वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से कई जिलों के 3304 स्कूल भवनों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के संबोधन में भी सीएम 2005 से पहले की स्थिति का जिक्र करना नहीं भूले।


सीएम ने 2005 और 2020 के बीच शिक्षा का बजट और शिक्षा की स्थिति की चर्चा की। वहीं शिक्षा को लेकर सीएम नीतीश कुमार की उपलब्धियों का बखान डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि शिक्षकों के हड़ताल पर जाने के बाद सीएम ने कहा था कि हमहीं आपकी मांग को पूरा करेंगे और आपने अपना वादा निभाया आपने शिक्षकों की मांग पूरी की।


डिप्टी सीएम ने कहा कि शिक्षकों के वेतनमान में 20 प्रतिशत की वृद्धि की। दो हजार 765 करोड़ रूपये सरकार को ज्यादा व्यय करते रहेंगे। 23 हजार करोड़ सरकार शिक्षकों के पेंशन और वेतन पर खर्च करती है। अगर उसमें 2 हजार 765 करोड़ खर्च कर दें तो लगभग 25 हजार करोड़ खर्च होगा।सरकार 2136 करोड़ रूपया मिडडे मिल पर खर्च कर रही है।

टैग्स