ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

PATNA METRO : 15 अगस्त से पटना में दौड़ने लगेगी मेट्रो, इस रूट में चलेगी पहली ट्रेन

PATNA : पटना के लोगों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राजधानी में जल्द ही मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू होने वाला है। इसको लेकर डेट और टाइम बिहार सरकार के मंत्री ने बता दिया

PATNA METRO : 15 अगस्त से पटना में दौड़ने लगेगी मेट्रो, इस रूट में चलेगी पहली ट्रेन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना के लोगों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राजधानी में जल्द ही मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू होने वाला है। इसको लेकर डेट और टाइम बिहार सरकार के मंत्री ने बता दिया है। तो यह जानते हैं क्या है वह डेट और टाइम ?


पटना में नगर विकास एवं आवास मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन ने पटना मेट्रो को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगले साल 15 अगस्त से पहले ही पटना में मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा।


उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। समय-समय पर हम लोग इसकी समीक्षा भी कर रहे हैं।मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि मॉनिटरिंग की जा रही है। अगले साल स्वतंत्रता दिवस से पहले पटनावासियों को मेट्रो की सौगात मिल जाएगी। मेट्रो में लोग आसानी से सफर कर सकेंगे।


नितिन नवीन ने कहा कि प्रायोरिटी कॉरिडोर जो तय किया गया है। वहां के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मलाही पकड़ी से ISBT तक सबसे पहले मेट्रो का परिचालन शुरू होगा. इससे पटनावासियों को काफी सहूलियत होगी.


बता दें पटना के मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक पहली मेट्रो चलाई जाएगी. इसके बाद मेट्रो को तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा से पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन को जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की निगरानी में समय से परिचालन शुरू करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. इसी साल अगस्त महीने में कैबिनेट की बैठक में DMRC को बिहार कैबिनेट से 115 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिली थी।


इधर, शुरूआती दिनों में मेट्रो ट्रेन की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रखी जाएगी। बिहार में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होगा।इससे पहले बिहार सरकार कई प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगी है।


बता दें कि पटना मेट्रो सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। समय-समय पर वो खुद पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लेते रहे हैं और अधिकारियों को भी कई बार इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दे चुके हैं।