ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

12 इलेक्ट्रिक बसों के बाद अब 24 जुलाई से पटना में दौड़ेंगी 50 CNG बसें

PATNA: राजधानी पटना में इलेक्ट्रिक बसों के बाद अब सीएनजी बसें चलेगी। 24 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी। 50 सीएनजी बसें पटना में चलायी जाएगी। जो सीसीटीवी से लैश होगी। इसमें वाटर कूल

12 इलेक्ट्रिक बसों के बाद अब 24 जुलाई से पटना में दौड़ेंगी 50 CNG बसें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में इलेक्ट्रिक बसों के बाद अब सीएनजी बसें चलेगी। 24 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी। 50 सीएनजी बसें पटना में चलायी जाएगी। जो सीसीटीवी से लैश होगी। इसमें वाटर कूलर सहित कई सुविधाएं भी होंगी। 

CNG बसें बांकीपुर बस डिपो से दानापुर, बिहटा-आईआईटी-पटना और बिहटा रूट पर ये बसें चलेंगी। सीएनजी बसें 24 जुलाई से पटना में दिखने लगेगी। इसकी तैयारियों में विभाग जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 


इससे पहले परिवहन विभाग द्वारा पटना में 12 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही है। अब सीएनजी बसें पटना की सड़कों पर दौड़ेंगी। अलग-अलग रूटों पर चलने वाली सीएनजी बसों का किराया दूरी के हिसाब से तय होगा।


 परिवहन विभाग के अनुसार, इन बसों का न्यूनतम किराया 5 रुपए और अधिकतम किराया 45 रुपए होगा। जिन रूटों पर बसों का संचालन होगा, उसमें बांकीपुर बस डिपो से दानापुर रूट, बिहटा- आईआईटी-पटना रूट और बिहटा- दानापुर रूट शामिल हैं।


बस डिपो से दानापुर रूट पर 20 बसें, बिहटा-आईआईटी-पटना रूट पर 20 बसें और बिहटा- दानापुर रूट पर 10 बसें चलेंगी। बसें सीसीटीवी, स्पीड गवर्नर, जीपीएस डिवाइस, वाटर कूलर और फायर सेफ्टी तकनीक से लैश होंगी। 


परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि पटना में जल्द 4 और सीएनजी फिलिंग स्टेशन बनेंगे। फिलहाल यहां 8 फिलिंग स्टेशन रुकनपुरा, ट्रांसपोर्ट नगर, बहादुरपुर, गोला रोड, दीदारगंज, सगुना मोड़, नौबतपुर और बायपास रोड पर है। नया स्टेशन बिहटा, मसौढ़ी, फुलवारी शरीफ और दानापुर में बनाने की तैयारी चल रही है। पटना में सीएनजी की कीमत 61.9 रुपए प्रति लीटर है ।


परिवहन विभाग ने 12 जनवरी 2021 को एक आदेश जारी कर 1 अक्टूबर 2021 से पटना में डीजल ऑटो चलाने पर रोक लगा दी है। 31 जनवरी से ही यह रोक लगनी थी लेकिन कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के कारण इसकी अवधि बढ़ा दी गई।


नए आदेश के अनुसार पटना नगर निगम, दानापुर, खगौल और फुलवारी शरीफ नगर परिषद क्षेत्र में 30 सितंबर 2021 तक ही डीजल ऑटो का परिचालन हो सकेगा। इसके बाद डीजल ऑटो को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग की माने तो पटना में चल रही सभी डीजल बसों को 2022 तक सीएनजी बसों में बदला जाएगा। 

टैग्स