ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

11 IAS अधिकारियों को होली का तोहफा, संयुक्त सचिव स्तर में प्रमोशन, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

PATNA: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा बिहार संवर्ग के इन अधिकारियों की प्रोन्नति संयुक्त सचिव स्तर पर किया गय

11 IAS अधिकारियों को होली का तोहफा, संयुक्त सचिव स्तर में प्रमोशन, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा बिहार संवर्ग के इन अधिकारियों की प्रोन्नति संयुक्त सचिव स्तर पर किया गया है। प्रोन्नति की तिथि 1 जनवरी 2023 रखी गयी है। मोतिहारी सदर के उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, भागलपुर के उप विकास आयुक्त कुमार अनुराग, वैशाली के महनार अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार को होली पर प्रोन्नति का तोहफा सरकार ने दिया है। 


वही कटिहार के उप विकास आयुक्त सौरभ सुमन यादव, बांका के अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रीति, मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त नवीन कुमार, मुंगेर के अनुमंडल पदाधिकारी यतेन्द्र कुमार पाल, आरा भोजपुर के उप विकास आयुक्त विक्रम विरकर, सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत प्रियंका रानी को भी प्रोन्नति का लाभ मिला है। नवादा के उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा और दरभंगा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता को संयुक्त सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गयी है। इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की है।