ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

1 सितंबर को आरजेडी का राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ तेजस्वी खोलेंगे मोर्चा

PATNA: देशभर में जातिगत जनगणना कराए जाने और आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालने की मांग को लेकर 1 सितम्बर को राष्ट्रीय जनता दल ने राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इस

1 सितंबर को आरजेडी का राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ तेजस्वी खोलेंगे मोर्चा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: देशभर में जातिगत जनगणना कराए जाने और आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालने की मांग को लेकर 1 सितम्बर को राष्ट्रीय जनता दल ने राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इस बात की जानकारी आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता  चित्तरंजन गगन ने दी।


देशभर में जातिगत जनगणना कराने एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सेवाकाल वाली बिहार की महागठबंधन सरकार के 17 महीने में बढ़ाई गई 65 प्रतिशत आरक्षण सीमा को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर एवं उक्त मांगों के प्रति केन्द्र की एनडीए सरकार के नकारात्मक रवैय्ये के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने आगामी 1 सितम्बर को राज्यव्यापी धरना- प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।


 1 सितम्बर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के प्रमुख चौराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पटना में आयोजित धरना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद मौजूद रहेंगे और केंद्र की एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।  

1 सितंबर को आरजेडी का राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ तेजस्वी खोलेंगे मोर्चा