ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

पटना लौटने पर बोले शाहनवाज...बिहार में इथेनॉल के बाद अब टेक्सटाइल पॉलिसी पर हो रहा काम

PATNA: उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन आज पटना पहुंचे। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इथेनॉल के बाद अब टेक्सटाइल पॉलिसी पर बिहार में काम जारी है। इथेनॉल पॉलिसी क

पटना लौटने पर बोले शाहनवाज...बिहार में इथेनॉल के बाद अब टेक्सटाइल पॉलिसी पर हो रहा काम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन आज पटना पहुंचे। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इथेनॉल के बाद अब टेक्सटाइल पॉलिसी पर बिहार में काम जारी है। इथेनॉल पॉलिसी के तहत 30 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव बिहार सरकार के पास आ चुका है। हमने बिहार में उद्योग का जाल बिछाया और अब अन्य राज्यों के साथ मुकाबले को तैयार हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अब आने वाले दिनों में टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत बिहार में काम होगा। वही टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत भी निवेशक को बिहार में बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पर निवेशकों का विश्वास बढ़ा है क्योंकि एक बेहतरीन मुख्यमंत्री बिहार के पास है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास केंद्र और राज्य दोनों का अनुभव है। नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने सबसे अधिक भरोसा अपने उद्योग मंत्री पर किया है। कोरोना काल में नीतीशजी ने नेतृत्व में निवेशकों के लिए पसंदीदा जगह बिहार ही है।


शाहनवाज हुसैन ने यह भी कहा कि जो लोग कहते थे कि नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार पीछे है आज उनका जुबान क्यों बंद है। मेरे दिल पर तब चोट लग जाती है जब कोई कहता है बिहार नीचे से है। तब हमने यह कहा था कि यह चुनौती हम ही स्वीकार करते हैं। आज बिहार के इतिहास में इतना बड़ा निवेश कभी नहीं आया। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का  शुक्रियदा करते है कि उन्होंने हम पर भरोसा किया। 


वही इस दौरान मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। शाहनवाज ने कहा कि ममताजी चुनाव जीत गयी है। सत्ता मिली है तो सेवा किजिए ना। मुख्यमंत्री बन गयी है तो इस पर ज्यादा मत इतराइए। ये पब्लिक है एक बार मौका दिया है तो जनता की सेवा किजिए। बीजेपी को जिसने कमजोर समझा है उसका बुरा हश्र हुआ है। बीजेपी निरंतर बढ़ने वाली पार्टी है। विरोधी जो हमे कमजोर समझते हैं वे यह नहीं जानते कि फलदार वृक्ष में फल लगे होते है तो झुका होता है। इसे हमारी कमजोरी ना समझे।


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता