ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

PATNA: पटना पहुंचे बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, दिलीप जायसवाल ने किया स्वागत

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में शामिल सभी लोगों ने सेना के पराक्रम और शौर्य को सैल्यूट किया। अभी ऑपरेशन जारी रहेगा। एक-एक आतंकवादी को ढूंढ-ढूंढ कर खात्मा करेंगे यह मोदी जी का वादा है।

bihar
विनोद तावड़े का स्वागत
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े गुरुवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वही बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी उनका स्वागत किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विनोद तावड़े दो दिन बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। यह बैठक आज और कल हो सकती है. 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दोनों एक्शन में हैं, पहले जदयू के बड़े नेताओं के साथ मुलाकात की। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के बड़े नेताओं से मिले। इसी बीच आज बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तापड़े पटना पहुंचे। आज वो भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जो चर्चाएं हुई है, उसी पर बातचीत हो सकती है। 


वही विनोद तावडे को रिसीव करने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे। दिलीप जायसवाल से जब सवाल किया गया कि सभी दलों के साथ बैठक की जा रही है। तो इस पर उन्होंने कुछ भी बोलना मुनासिब नहीं समझा। इतना जरूर बोले कि सर्वदलीय बैठक में सभी लोगों ने सेना के पराक्रम और शौर्य का सभी लोगों ने सैल्यूट किया। अभी ऑपरेशन जारी रहेगा। एक-एक आतंकवादी को ढूंढ-ढूंढ कर खात्मा करेंगे यह मोदी जी का वादा है। 

टैग्स