ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

Bihar Election 2025: पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी बवाल, मारपीट में कई लोग घायल; राजेश राम की गाड़ी में तोड़फोड़ की कोशिश

Bihar Election 2025: पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुटों में जबरदस्त हंगामा और मारपीट, प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को रोकने और तोड़फोड़ की कोशिश, कई घायल, पुलिस ने हालात संभाले।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को कांग्रेस के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटना के दौरान एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की गाड़ी में तोड़फोड़ की भी कोशिश की गई।


जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली से पटना पहुंचे थे। उनके साथ कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। जैसे ही वे एयरपोर्ट पर पहुंचे, वहां मौजूद विक्रम क्षेत्र से आए कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।


प्रदर्शन के दौरान दो गुटों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को भी रोकने और उसमें तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई। कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा को खतरा देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।


इस हंगामे और मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंच कर हालात पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल की स्थिति सामान्य है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता