ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

याद करो, कहीं कुछ देता था तुमको ऊ और उसी को वोट दीजिएगा? : मुसलमानों से बोले नीतीश..आएगा तो फिर गड़बड़ करेगा

RAXAUL : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को रक्सौल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम चंपारण के एनडीए प्रत्याशी संजय जायसवाल के लिए वोट मांगा। चु

याद करो, कहीं कुछ देता था तुमको ऊ और उसी को वोट दीजिएगा? : मुसलमानों से बोले नीतीश..आएगा तो फिर गड़बड़ करेगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RAXAUL : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को रक्सौल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम चंपारण के एनडीए प्रत्याशी संजय जायसवाल के लिए वोट मांगा। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब तक हमने बिहार में जो काम किया है वह किसी से छुपा नहीं है। 


वर्ष 2005 से पहले वाले बिहार और यहां के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया। लेकिन आज झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। नीतीश के निशाने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और राबड़ी देवी थीं। उन्होंने पश्चिम चंपारण के मुसलमानों को मिल रही सुविधाओं के बारे में बताया और पुराने दिनों की उन्हें याद ताजा करवाई। लालू-राबड़ी ने मुसलमानों के लिए क्या कुछ किया है, इसकी चर्चा नीतीश कुमार ने रक्सौल के मंच से की। 


वर्ष 2020 में हमने जो नौकरी और रोजगार को लेकर घोषणा की थी, उसे पूरा किया जा रहा है। कब्रिस्तान की घेराबंदी हो या मदरसा को पैसे देने की बात, हमारी सरकार ने वह सब काम किया। पहले कब्रितान को लेकर कितना झंझट होता था, लेकिन उस लड़ाई को खत्म हमने किया है। हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी करवाई। जगह-जगह सड़क, बिजली, पुल, पुलिया से लेकर हर काम कराया। इसलिए हमलोग काम के आधार पर वोट मांग रहे है। जबकि विरोधी लोग रोजगार को लेकर झूठे  दावे कर रहे हैं। 


मुस्लिम वोटरों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूछा कि क्या मदरसा को किसी ने सरकारी मान्यता दी थी? मदरसा को सरकारी मान्यता देने का काम हमारी सरकार ने किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि मुस्लिम लोगों से हम यही पूछेंगे कि पहले बिहार में लालू-राबड़ी की सरकार थी तो वह कुछ देता था तुमको और आज उसी को वोट दिजिएगा। आपका सब काम हम ही लोग न करवाये हैं और आप उसको वोट दीजिएगा? 


जान लीजिए यदि ऐसा किया तो वह फिर आएगा और फिर गड़बड़ करेगा। पहले कितना झगड़ा होता था, यह बात सब जानते हैं। हमलोग आए तो यह सब बंद हो गया न। अब कही झगड़ा नहीं होता है। एक-एक करके सारा काम हमने कराया है। मुस्लिम लोगों को हर तरह की सुविदाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी चीजों का ध्यान रखकर किसी को वोट दें, आपका वोट कीमती है। सोच-विचार करके किसी को वोट दें। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने हर घर बिजली, नल का जल और शौचालय पहुंचाया है। पहले ई लोग किसी को नौकरी दिया था क्या? हमलोगों ने 8 लाख लोगों को नौकरी और लाखों लोगों को रोजगार दिया है।