ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

MY समीकरण वाली पार्टी ने ‘M’ को छोड़ दिया: PK ने पूछा- सिर्फ ‘Y’ को ही क्यों मिली मलाई, मुस्लिम डिप्टी सीएम क्यों नहीं बना?

BETTIAH: चुनावी रणनीतिकार से राजनीति के अखाड़े में उतरे प्रशांत किशोर ने आज राजद पर तीखा हमला बोला है. अपनी जनसुराज यात्रा के दौरान पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर आज पश्चिम चंपारण ज

MY समीकरण वाली पार्टी ने ‘M’ को छोड़ दिया: PK ने पूछा- सिर्फ ‘Y’ को ही क्यों मिली मलाई, मुस्लिम डिप्टी सीएम क्यों नहीं बना?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH: चुनावी रणनीतिकार से राजनीति के अखाड़े में उतरे प्रशांत किशोर ने आज राजद पर तीखा हमला बोला है. अपनी जनसुराज यात्रा के दौरान पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर आज पश्चिम चंपारण जिले के मुस्लिम बहुल गांवों में पहुंचे. प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- अगर राजद एमवाई की पार्टी है तो सारी मलाई वाई के हिस्से ही क्यों जा रही है. एम को क्या मिल रहा है.


मुस्लिम को क्यों नहीं बनाया डिप्टी सीएम

प्रशांत किशोर ने कहा कि एमवाई की समीकरण वाली पार्टी नीतीश कुमार से गठजोड़ कर सत्ता में आयी. लेकिन उप मुख्यमंत्री की कुर्सी सिर्फ वाई के हिस्से ही गयी. एम को क्या मिला. बिहार में Y समीकरण का नेता डिप्टी सीएम हैं तो M समीकरण के किसी नेता को डिप्टी सीएम क्यों नहीं बनाया गया? प्रशांत किशोर ने  पिछली सरकार का हवाला देते हुए कहा कि नीतीश कुमार जब  भाजपा के साथ थे तो बीजेपी के दो विधायक उप मुख्यमंत्री बने थे.  आरजेडी के पास तो बीजेपी से ज्यादा विधायक हैं, वह भी अपनी पार्टी से दो उप मुख्यमंत्री बना सकती थी. राजद ने किसी मुस्लिम विधायक को डिप्टी सीएम क्यों नहीं बनाया. 


मुस्लिम समाज में लोगों को संबोधित करते हुए पीके ने कहा कि आप लोगों को एक पार्टी ने बंधुआ मजदूर बना लिया है. मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा जा रहा है. अब हालत ये है कि ये समाज अपने बच्चों के भविष्य की चिंता भी नहीं कर रहा है. उसे डराया जा रहा है औऱ वह डरा कर सिर्फ उनसे वोट लिया जा रहा है. सरकार को ये बताना चाहिये कि मुसलमानों के विकास के लिए कौन से काम किये गये. 


दरअसल, राजनीति के माहिर खिलाड़ी पीके ने  राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ अल्पसंख्यकों को डरा कर वोट लेने का काम करती है. राजद की पूरी राजनीति दो वोट बैंक पर टिकी है. इस पार्टी के मूल रूप से दो ही समर्थक वर्ग हैं. एक M और दूसरा Y. इसमें भी M की संख्या Y से ज्यादा है. फिर किसी मुस्लिम नेता को डिप्टी सीएम क्यों नहीं बनाया गया? 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता