ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र को बस ने रौंदा, मौत के बाद जमकर हुआ बवाल

BAGHA : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में गुरुवार सुबह मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया। हादसा एनएच-72

मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र को बस ने रौंदा, मौत के बाद जमकर हुआ बवाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BAGHA : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में गुरुवार सुबह मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया। हादसा एनएच-727 पर शनिचरी थाने के मिश्रौली चौक के समीप हुआ। छात्र की बाइक को बस ने दाहिने चढ़कर सामने से ठोकर मार दी। इसके बाद सड़क पर गिरे छात्र को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और आगजनी कर बेतिया-लौरिया एनएच को जाम कर दिया।


वहीं, मृतक छात्र की पहचान सिरिसिया थानाक्षेत्र की नौगांवा के चरगाहा वार्ड-5 के स्व. नंदकिशोर मिश्रा के पुत्र प्रदीप मिश्रा के रूप में हुई है। वह बेतिया के केदार पांडे हाई स्कूल स्थित केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहा था। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।  सैंकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पर शनिचरी और सिरिसिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 


उधर, पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक शव को घटनास्थल से उठाया नहीं जा सका है। शनिचरी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी ने बताया लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है। लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सरकार प्रावधान के अनुसार आश्रित को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।