ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कितने “वजनदार” हैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी: लड्डू से खुला राज कि अपनी पार्टी के ज्यादातर नेताओं से भारी हैं

BETTIAH: BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कितने वजनदार हैं. ये जानने की इच्छा ढेर सारे राजनेताओं की होगी. आज ये राज खुला कि सम्राट चौधरी कितने वजनदार हैं. दिलचस्प बात ये है कि लड

कितने “वजनदार” हैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी: लड्डू से खुला राज कि अपनी पार्टी के ज्यादातर नेताओं से भारी हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कितने वजनदार हैं. ये जानने की इच्छा ढेर सारे राजनेताओं की होगी. आज ये राज खुला कि सम्राट चौधरी कितने वजनदार हैं. दिलचस्प बात ये है कि लड्डूओं ने ये बताया कि सम्राट चौधरी कितने वजनदार हैं. वे बीजेपी के कई कद्दावर नेताओं से ज्यादा वजनदार हैं. 


लड्डू से वजन का हिसाब

दरअसल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज पश्चिम चंपारण यानि बेतिया के दौरे पर पहुंचे थे. वहां उनके स्वागत की भव्य तैयारी की गयी थी. सम्राट चौधरी ने पहले बेतिया के सागर पोखर स्थित शिव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की. फिर शिव मंदिर से टाउन हॉल तक साइकिल यात्रा की. टाउन हॉल में सम्राट चौधरी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था. बेतिया में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को लड्डूओं से तौला गया. 


काफी वजनदार हैं सम्राट

सम्राट चौधरी को तौलने के लिए तराजू के एक पलड़े वे खुद खड़े तो दूसरे पलड़े पर लड्डू के पैकेट रखे गये थे. लड्डू के पैकेट की संख्या ने बताया कि सम्राट चौधरी अपनी पार्टी के ज्यादातर नेताओं से ज्यादा वजनदार हैं. उनको तौलने के लिए काफी लड्डूओं की जरूरत पड़ी. उन्हें तौलने में कुल 103 किलो लड्डू लगे. यानि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एक क्विंटल से भी ज्यादा भारी हैं. उनका वजन एक सौ तीन किलो है. 


बेतिया में सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया. उन्होंने जनसंघ काल के 11 कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया. इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जयसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे.