ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

पप्पू यादव का बड़ा आरोप, बिहार में माफिया और अधिकारी मिलकर चला रहे सरकार, नीतीश कुमार हो गये बुजुर्ग

BEGUSARAI: बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। बेगूसराय दौरे के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश ब

पप्पू यादव का बड़ा आरोप, बिहार में माफिया और अधिकारी मिलकर चला रहे सरकार, नीतीश कुमार हो गये बुजुर्ग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। बेगूसराय दौरे के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश बाबू बुजुर्ग हो गए हैं उनका उम्र हो गया है। अब सरकार वो नहीं बल्कि अधिकारी और माफिया मिलकर चला रहा है। 


पप्पू यादव ने आगे कहा कि इसमें हम क्या कर सकते हैं, हम तो हमेशा से ही कहते आ रहे हैं कि अपराध को खत्म करने की जरूरत है। इस दौरान पप्पू यादव ने ऐलान किया कि यदि कोई भी व्यक्ति मुझे सिस्टम और भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिकारियों और पदाधिकारियों का वीडियो और ऑडियो देगा तो उसकी पूरी मदद हम करेंगे। 


वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर पप्पू यादव ने कहा ईडी के बारे में राहुल गांधी ने गलत क्या बोला है, बड़ी जिम्मेवारी के साथ उन्होंने कहा कि ईडी और अमित शाह के द्वारा लगातार उन पर हमले हो रहे हैं। वही बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि क्राइम के लिए बहुत बड़े इकबाल की जरूरत है। अब तो डीजीपी भट्ठी भी छोड़ कर जा रहे हैं। भट्ठी को तो अब तक फ्रीडम नहीं मिला। अब उनको विरमित कर दिया गया है। पुलिस में अनुशासन नाम की कोई चीज ही नहीं बची है सब कॉलेप्स हो गया है। बिहार अपराधियों, माफियाओं और नेताओं के भरोसे चल रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता