ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

ओवैसी पर दिए गए बयान का कांग्रेसियों को मिला जवाब, कुशवाहा बोले- हमारे लोगों ने चूड़ियां नहीं पहनी

PURNIYA : धमदाहा में चुनावी सभा करने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने ओवैसी के लिए दिए गए कांग्रेस के बयान पर सीधे चेतावनी दे दी है. पुर्णिया के धमदाहा में रालोसपा उम्मीदवार रमेश कुशवाहा

ओवैसी पर दिए गए बयान का कांग्रेसियों को मिला जवाब, कुशवाहा बोले- हमारे लोगों ने चूड़ियां नहीं पहनी
First Bihar
2 मिनट

PURNIYA : धमदाहा में चुनावी सभा करने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने ओवैसी के लिए दिए गए कांग्रेस के बयान पर सीधे चेतावनी दे दी है. पुर्णिया के धमदाहा में रालोसपा उम्मीदवार रमेश कुशवाहा के समर्थन में उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे थे.चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा. 


धमदाहा प्रत्याशी रमेश कुशवाहा पर हुए हमले के खिलाफ उन्होंने बोला कि वो लोग बौखला गए हैं. अमौर की सभा मे कांग्रेस नेता द्वारा दिये गए ओवैसी के खिलाफ बयान पर भी जमकर बरसे. 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अमौर के चुनावी मंच से कांग्रेस नेता ने कहा है कि ओवैसी के हाथ पैर तोड़ कर हैदराबाद भेज देंगे. बौखलाइये मत कांग्रेस वालों, अगर आपको हाथ पैर तोड़ने आता है तो किसी और को भी आता है हाथ पैर तोड़ना. हमलोग कानून हाथ मे लेने वाले लोग नहीं है.आग्रह करना चाहते हैं कि कांग्रेस और राजद को इसपर संज्ञान लेना चाहिए. शासन प्रशासन को इसपर ध्यान देना चाहिए, अगर ध्यान नहीं दिया गया तो हमारे गठबंधन के लोगों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता