ब्रेकिंग
अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

नीतीश सुशासन नहीं कुशासन बाबू! नित्यानंद बोले- चाचा-भतीजे ने बिहार को अपराधियों के हवाले किया

PATNA: बिहार में लगातार हो रही हत्या और अपराध की अन्य घटनाओं को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। उनका कहना है कि जब बिहार में दारोगा और पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं त

नीतीश सुशासन नहीं कुशासन बाबू! नित्यानंद बोले- चाचा-भतीजे ने बिहार को अपराधियों के हवाले किया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में लगातार हो रही हत्या और अपराध की अन्य घटनाओं को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। उनका कहना है कि जब बिहार में दारोगा और पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं तो किसी और के जान की क्या मोल है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्य में बढ़ते आपराधिक वारदातों को लेकर नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर जोरदार हमला बोला है।


नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों का राज कायम हो गया है। नीतीश और तेजस्वी ने बिहार और बिहार के लोगों को अपराधियों के हवाले कर दिया है। बिहार में दारोगा की हत्या हो रही है, पत्रकार की हत्या कर दी जा रही है। पिछले एक साल में बिहार में जिस तेजी से अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, वह काफी चिंता का विषय है।


अपराधियों के राज के कारण राज्य के लोगों में भय का वातावरण बन गया है। माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने में भी डरते हैं। अपराधियों के तांडव के कारण उद्योगपति बिहार आने से कतरा रहे हैं और जो हैं वे भी पलायन कर रहे हैं। हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाओं के कारण बिहार की व्यवस्था चौपट हो चुकी है और मुख्यमंत्री अभी भी दावा कर रहे हैं कि बिहार में सुशासन है। नीतीश कुमार सुशासन बाबू नहीं बल्कि कुशासन बाबू हैं।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता