ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

नीतीश ने हमारे साथ अच्छा नहीं किया, नालंदा में बोले मांझी..हम गठबंधन में हैं तो चुप हैं

NALANDA: राजगीर के कन्वेंशन हॉल में हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी का राष्ट्रीय परिषद सम्मेलन का समापन हुआ। हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नीतीश ने हमारे साथ अच्छा नहीं किया, नालंदा में बोले मांझी..हम गठबंधन में हैं तो चुप हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA:  राजगीर के कन्वेंशन हॉल में हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी का राष्ट्रीय परिषद सम्मेलन का समापन हुआ। हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा कि उन्होंने हमारे साथ अच्छा नहीं किया है। हम लोगों के साथ थोड़ा सा कमी किया है। पहले हमारे पास दो विभाग था इसमें कटौती कर एक विभाग रखने का काम किया गया। हम यह मांग करेंगे कि हमारा विभाग हमें लौटा दिया जाए। जीतनराम मांझी आगे कहते हैं कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं। उनके साथ रहने के लिए हमनें कसम खाई है लेकिन राजनीति में कसम नहीं होती।


वही जीतनराम मांझी ने एक बार फिर महागठबंधन में कॉओर्डिनेशन कमिटी बनाए जाने की मांग की। कहा कि बिना कमिटी के जो निर्णय लिये जाते हैं वो अक्सर गलत हो जाते हैं। हाल ही में शिक्षकों के मामले सरकार ने जो फैसला लिया वो गलत है। मांझी ने कहा कि हम गठबंधन में हैं तो चुप हैं। शिक्षकों की नियुक्ति बीपीएससी के माध्यम से कराने का फैसला लिया गया जो गलत है। बीएड, एसटीईटी, टीईटी,एमएड पास अभ्यर्थी की नियुक्ति तो बिना परीक्षा के होनी चाहिए थी। ऐसे अभ्यर्थियों की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। 


मांझी ने कहा कि नीतीश जी कहते हैं कि सबसे राय लेकर हमने यह फैसला लिया है। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार यह बात गलत कह रहे हैं। मांझी ने आगे कहा कि वित्त रहित शिक्षक को वित्त सहित किया जाए। बिहार के सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी है। जबकि प्राइवेट स्कूलों की स्थिति काफी अच्छी है। इसलिए मेरा कहना है कि जो प्राइवेट स्कूल ठीक है उसे सरकारीकृत किया जाए। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें