ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar politics: चुनावी साल में एक्टिव हुए सीएम नीतीश, भीषण गर्मी के बीच अचानक कहां रवाना हो गए?

Bihar politics: चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं। भीषण गर्मी के बीच वे अचानक बख्तियारपुर पहुंचे हैं। सीएम चुनाव से पहले अधूरे कार्यों को हर हाल में पूरा कराना चाहते हैं।

Bihar politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar politics: चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हर हाल में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करा लेना चाहते हैं। यही वजह है कि सीएम भीषण गर्मी की परवार किए बिना लगातार विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।


दरअसल, बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव से पहले उन सभी विकास कार्यों को पूरा करा लेना चाहते हैं, जिसका उन्होंने जनता से वादा किया था। मुख्यमंत्री खुद इस बात को कई बार कह चुके हैं कि सभी अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने के बाद ही जनता से वोट मांगने जाएंगे।


आज एक बार फिर से भीषण गर्मी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के दल के साथ अचानक बख्तियारपुर निकल गए। बख्तियारपुर में राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों का दल भी मौजूद है।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार सड़कों पर निकल रहे हैं और विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। रविवार को भी सीएम अचानक हाजीपुर पहुंच गए थे और गंगा नदी पर बनने वाले सिक्स लेन पुल का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता