ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

CM Nitish Kumar: अधिकारियों के साथ सुबह- सुबह कहां रवाना हो गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? सीएम हाउस के बाहर हलचल हो गई तेज

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना से बक्सर पहुंचे। उन्होंने नवानगर औद्योगिक क्षेत्र, वन्य जीव बचाव केंद्र और गंगा नदी पर बने पुल का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने औद्योगिक गतिविधियों और विकास कार्यों की समीक्षा की।

CM Nitish Kumar
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना से बक्सर के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री 10:30 बजे दिन में हेलीकॉप्टर के माध्यम से बक्सर के लिए उड़े और लगभग 12:30 बजे दिन में वापस पटना लौटेंगे। बक्सर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवानगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण और निरीक्षण करेंगे। 


इस दौरान उनके साथ अधिकारियों का एक दल रहेगा, जिन्होंने मुख्यमंत्री के निरीक्षण और औद्योगिक गतिविधियों की समीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री नीतीश अधिकारी दल के साथ यह देखेंगे कि बक्सर के औद्योगिक क्षेत्र में कौन-कौन सी गतिविधियां हो रही हैं और उद्योग को आगे कैसे विकसित किया जा सकता है।


इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर में वन्य जीव बचाव केंद्र का निरीक्षण भी करेंगे। इसके साथ ही वह गंगा नदी पर बने पुल का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री निर्मित पुल को देखेंगे और अधिकारियों से इस परियोजना के बारे में बातचीत करेंगे। इस दौरे का उद्देश्य बक्सर में औद्योगिक, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा करना और उनकी गति का जायजा लेना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता