ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

Nitin Nabin: नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी बोले– आज से वही मेरे बॉस, मैं सिर्फ एक कार्यकर्ता

Nitin Nabin: नितिन नबीन के बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी और कहा कि अब वे उनके बॉस हैं। संगठन पर्व में मोदी ने बीजेपी की विचारधारा और कार्यकर्ता संस्कृति पर जोर दिया।

Nitin Nabin
पीएम मोदी ने नितिन नबीन को बताया बॉस
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी को नितिन नबीन के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में नितिन नबीन ने पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आज से नितिन नबीन उनके बॉस हैं और वे खुद पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी में अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श कभी नहीं बदलते।


नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से संगठन पर्व के तहत पार्टी की सबसे छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से और बीजेपी के संविधान की भावना के अनुरूप चली, जिसका आज विधिवत समापन हुआ।


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का फोकस जितना संगठन के विस्तार पर है, उतनी ही प्राथमिकता कार्यकर्ताओं के निर्माण को भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि भले ही वे देश के प्रधानमंत्री हों और लंबे समय से सरकार का नेतृत्व कर रहे हों, लेकिन उनके जीवन का सबसे बड़ा गर्व यह है कि वे बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी के विषयों में, उन्होंने खुद को एक कार्यकर्ता और नितिन नबीन को अपना बॉस बताया।


संगठन पर्व के दौरान पीएम मोदी ने 21वीं सदी के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 वर्ष बेहद अहम हैं, क्योंकि यही वह कालखंड है जिसमें विकसित भारत का निर्माण होना है। इस महत्वपूर्ण दौर की शुरुआत में नितिन नबीन बीजेपी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने नबीन को ‘मिलेनियल’ पीढ़ी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उन्होंने देश में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलावों को करीब से देखा है।


पीएम मोदी ने पार्टी की वैचारिक परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा कि बीते वर्षों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष जैसे प्रेरणादायक पर्व मनाए गए हैं। ये सभी अवसर राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करते हैं।


बीजेपी की संगठनात्मक संस्कृति पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि एक संस्कार और एक परिवार है। यहां मेंबरशिप से ज्यादा रिलेशनशिप को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पद से नहीं, प्रक्रिया से चलती है। यहां पदभार एक व्यवस्था है, लेकिन कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी होता है। उन्होंने दोहराया कि बीजेपी में नेतृत्व बदल सकता है, लेकिन दिशा और आदर्श हमेशा अडिग रहते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें