ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

कुशासन की सरकार चला रहे नीतीश, बोले संतोष सुमन .... CM की मर्जी से नहीं होता कोई काम, NDA के सामने नहीं टिकेगा I. N. D.I. A.

NAWADA : नीतीश कुमार और महागठबंधन से अलग होने के बाद हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने एक बार फिर बिहार सरकार को जोरदार हमला बोला है। संतोष कुमार सुमन ने

कुशासन की सरकार चला रहे नीतीश, बोले संतोष सुमन .... CM की मर्जी से नहीं होता कोई काम, NDA के सामने नहीं टिकेगा I. N. D.I. A.
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : नीतीश कुमार और महागठबंधन से अलग होने के बाद हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने एक बार फिर बिहार सरकार को जोरदार हमला बोला है। संतोष कुमार सुमन ने कहा कि - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन के नाम पर कुशासन की सरकार चला रहे हैं। पहले नीतीश कुमार जिसके कारण जाने जाते थे, वह समय अब चला गया है, अब उनको कोई और चला रहा है। अब बिहार में  नीतीश कुमार की मर्जी से कुछ नहीं हो रहा है। 


संतोष सुमन ने कहा कि, बिहार में अपराध चरम पर है। हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है, ऐसे में 2025 के चुनाव में बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। 2024 के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर एनडीए की सरकार आने जा रही है। नरेंद्र मोदी पर जनता का विश्वास है।  देश की हर जनता चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बने। 


वहीं, विपक्षी गठबंधन को लेकर संतोष सुमन ने कहा कि एनडीए के सामने 'इंडिया' टिकने वाला नहीं है। हम लोग 2024 में देश के पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से गद्दी पर बैठाने का काम करेंगे। लोकसभा चुनाव में हम लोगों को सम्मान के साथ ही चुनाव के मैदान में भी उतारा जाएगा। वहीं, नवादा के लोकसभा सीट के सवाल पर उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि हमारी दावा किसी भी सीट पर नहीं है।  पार्टी जहां सीट देगी वहां लड़ने के लिए हम लोग तैयार हैं। अपनी चुनावी तैयारी को नवादा पहुंचे है।