ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिस वालों की अब खैर नहीं, 3 थानेदार को नवादा एसपी ने किया सस्पेंड

NAWADA: नवादा के एसपी अम्बरीष राहुल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने नवादा के तीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। काम में लापरवाही बरतने के आरोप में रजौली थानाध्यक्ष दरबारी च

काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिस वालों की अब खैर नहीं, 3 थानेदार को नवादा एसपी ने किया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा के एसपी अम्बरीष राहुल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने नवादा के तीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। काम में लापरवाही बरतने के आरोप में रजौली थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी,नरहट थानाध्यक्ष सरफराज इमाम और काशीचक थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा को सस्पेंड किया गया है।


तीन थानेदार पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। नवादा एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि इन थानेदारों के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थी। काम में लापरवाही बरतने के आरोप में यह कार्रवाई की गयी है। नवादा एसपी अम्बरीष राहुल ने दो और थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया है। जिसमें पकरीबरामा थाना प्रभारी नीरज कुमार और रूपौ थानाध्यक्ष शाहबाज खान का नाम शामिल है।


 एसपी की इस कार्रवाई की चर्चा पूरे पुलिस महकमें में हो रही है। इस कार्रवाई से एक मैसेज भी पुलिस वालों के बीच जा रहा है कि पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभायें किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता