ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

गिरिराज के आरोप पर BJP चुप लेकिन JDU ने किया पलटवार, मंत्री नीरज बोले.. आपदा में सबसे ज्यादा मदद करते हैं नीतीश

NAWADA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय के बाढ़ पीडितों के उपेक्षा का आरोप लगा रहे है. इसको लेकर रोज बयान दे रहे हैं. कई बार आरोप लगा चुके हैं कि प्रशासन मदद नहीं कर रह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NAWADA:  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय के बाढ़ पीडितों के उपेक्षा का आरोप लगा रहे है. इसको लेकर रोज बयान दे रहे हैं. कई बार आरोप लगा चुके हैं कि प्रशासन मदद नहीं कर रहा है. गिरिराज के बयान पर सुशील मोदी और ना ही किसी भाजपा नेता ने अबतक कोई बयान दिया.उनकी पार्टी के सभी नेता चुप हैं. लेकिन अब जदयू ने गिरिराज को जवाब दिया है.

जदयू ने कहा-किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

गिरिराज के बयान पर मंत्री नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि हर किसी को आचोलना करने का अधिकार है. बिहार में विकास की गंगा बह रही है. नीतीश कुमार देश में राहत आपदा को लेकर तो फेमस हैं. इसको लेकर किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है.

स्थिति पर सरकार की नजर

नीरज ने कहा कि गिरिराज को पता होना चाहिए कि सीएम नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला हक है. नीतीश कुमार तो बाढ़ पीड़ितों के आइकन है. तीन लाख से अधिक लोगों को आरटीएस के माध्यम से राहत आपदा का पैसा दिया गया. बेगूसराय में भी बाढ़ की स्थिति भयंकर है. सरकार ने प्रशासन को हर व्यवस्था करने का आदेश दे दिया है. बाढ़ की स्थिति पर नजर है. राज्य सरकार खुद संवेदनशील है.