ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

34 दिन बाद फिर बिहार पहुंचे अमित शाह, आज नवादा में करेगें रैली को संबोधित

NAWADA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 34 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार पहुंच चुके हैं। अमित शाह आज दोपहर नवाद

34 दिन बाद फिर बिहार पहुंचे अमित शाह, आज नवादा में करेगें रैली को संबोधित
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 34 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार पहुंच चुके हैं। अमित शाह आज दोपहर नवादा में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत एक जनसभा को संबोधित करेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह नवादा जिले के हिसुआ में लोगों को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में एकजुट होने को लेकर लोगों से निवेदन करते हुए दिखेंगे। अमित शाह दोपहर बाद हवाई मार्ग के जरिए नवादा के हिसुआ पहुंचेंगे और इस जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह आज यानी रविवार को दोपहर 2 बजे नवादा स्थित हिसुआ पहुंचेंगे। इससे पहले वो इसके अलावा  पटना स्थित दिघा में SSB के विभिन्न उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।


मालुम हो कि, अमित शाह की सासाराम में भी रविवार को रैली प्रस्तावित थी, लेकिन वहां उपजे तनाव के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जिसके बाद अब वो केवल नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे।


आपको बताते चलें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 34 दिन बाद  बिहार वापस से आए हैं। लोकसभा चुनाव में अब लगभग एक साल बचा है। ऐसे में उनका बिहार दौरा चुनावी  रणनीति का ही हिस्सा माना जा रहा है। इसके पहले वह 25 फरवरी को पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद पटना के बापू सभागार में किसान- मजदूर समागम में भी हिस्सा लिया था। अमित शाह 2 अप्रैल को नवादा में जनसभा को संबोधित करने के बाद वहां लोकसभा कोर कमेटी के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों को जरूरी टास्क भी देंगे।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता