ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला, एक IAS का भी हुआ ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट..

PATNA: बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले से जुड़ी इस वक्त की खबर पटना से आ रही है। जहां बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला सरकार ने किया है। वही एक IAS

बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला, एक IAS का भी हुआ ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले से जुड़ी इस वक्त की खबर पटना से आ रही है। जहां बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला सरकार ने किया है। वही एक IAS का भी ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। आशुतोष कुमार वर्मा नवादा के नए डीएम बनाये गये हैं। नवादा डीएम उदिता सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि मातृत्व अवकाश पर जाने के लिए उन्होंने सरकार को आवेदन दे रखी थी। सरकार की तरफ से उनका अवकाश स्वीकृत कर लिया गया है। उनके स्थान पर नए डीएम की पदस्थापना की गई है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा को नवादा डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।


बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला सरकार ने किया है। मुंगेर के डीडीसी संजय कुमार को अररिया का डीडीसी बनाया गया है। बिहार राज्य आवास बोर्ड के सचिव अजीत कुमार सिंह पटना को मुंगेर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया हैं। वही लोक संवाद एवं ब्रांड, बिहार उप मिशन निदेशक. बिहार विकास मिशन, मंत्रिमंडल सचिवालय सोमेश बहादूर माथुर को बेगूसराय का डीडीसी बनाया गया है। अररिया के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार को औरंगाबाद का अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। सीतामढ़ी के अपर समाहर्ता मुमताज आलम सारण के अपर समाहर्ता बने हैं। गोपालगंज के अपर समाहर्ता संजय कुमार को अरवल भेजा गया है। देखिये तबादले की लिस्ट.... 




बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला, एक IAS का भी हुआ ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट..

बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला, एक IAS का भी हुआ ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट..

बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला, एक IAS का भी हुआ ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट..

बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला, एक IAS का भी हुआ ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट..

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता