ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

युवा राजद की बैठक में शामिल हुआ हत्या का आरोपी अरुणेश यादव, पुलिस को नहीं लगी भनक, आरजेडी नेताओं के सामने रोती रही पीड़िता

NALANDA: बिहार शरीफ के शीतला मैरिज हॉल में युवा राजद की बैठक संपन्न हुई। जिसमें युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव मौजूद थे। इस दौरान हत्या के आरोपी अरुणेश यादव भी इस बैठक

युवा राजद की बैठक में शामिल हुआ हत्या का आरोपी अरुणेश यादव, पुलिस को नहीं लगी भनक, आरजेडी नेताओं के सामने रोती रही पीड़िता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार शरीफ के शीतला मैरिज हॉल में युवा राजद की बैठक संपन्न हुई। जिसमें युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव मौजूद थे। इस दौरान हत्या के आरोपी अरुणेश यादव भी इस बैठक में शामिल रहे। लेकिन इसकी भवन नालंदा पुलिस को भी नहीं हुई। जैसे ही इस बात की जानकारी मृतक की मां को लगी वो बैठक में पहुंच गई और हंगामा करने लगी। बावजूद इसके अरुणेश यादव को पुलिस गिरफ्तार करने में असफल रही। 


बता दें कि 13 जून को देवीसराय स्थित एक पोल्ट्री फार्म में सोए मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में दीपनगर थाने में राजद नेता अरुण यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था लेकिन पुलिस द्वारा उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। और आज वह राजद की बैठक में शामिल हुआ और बड़े आराम से बैठक खत्म होने के बाद चलता बना। महिला बैठक के दौरान रोती रही गिड़गिराती रही लेकिन उसकी सुनने वाला तक कोई नहीं था। 


महिला को यह लगा था कि बैठक में कई राजद नेता मौजूद हैं जो उनकी मदद करेंगे और राजद नेता अरुणेश यादव पर कार्रवाई की पहल करेंगे। लेकिन बाद में पता चला कि सभी नेता अरुणेश को बचाने में लगे हैं। यही कारण है कि रोती बिलखती महिला को किसी ने चुप तक नहीं कराया। वह न्याय की मांग करती रही लेकिन उसके आंसू पोछने तक राजद का कोई नेता सामने नहीं आया।  ऐसे में सामाजिक न्याय की बात करने वाली राष्ट्रीय जनता दल पर  बड़ा सवाल उठ रहा है।

युवा राजद की बैठक में शामिल हुआ हत्या का आरोपी अरुणेश यादव, पुलिस को नहीं लगी भनक, आरजेडी नेताओं के सामने रोती रही पीड़िता