ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

गईल भैंसिया पानी में, उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश पर तंज, बोले- जिस भैंस पर बैठे हैं.. अपने साथ उन्हें भी डूबो देगी

NALANDA: उपेंद्र कुशवाहा की नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के तीन दिवसीय शिविर का आयोजन नालंदा के राजगीर में किया गया। तीन दिनों तक चले इस शिविर में पार्टी की आगामी रणनीतियों

गईल भैंसिया पानी में, उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश पर तंज, बोले- जिस भैंस पर बैठे हैं.. अपने साथ उन्हें भी डूबो देगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: उपेंद्र कुशवाहा की नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के तीन दिवसीय शिविर का आयोजन नालंदा के राजगीर में किया गया। तीन दिनों तक चले इस शिविर में पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। इस दौरान लालू, नीतीश और तेजस्वी RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निशाने पर रहे। रविवार को शिविर के समापन के मौके पर कुशवाहा ने एलान किया कि उनकी पार्टी का अब किसी भी दल में विलय नहीं होगा। इस दौरान कुशवाहा ने लालू-नीतीश पर एक साथ तीखा तंज किया है।


उपेंद्र कुशवाहा ने शिवर को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जिस भैंस रूपी आरजेडी की सवारी कर रहे हैं, वह अपने साथ साथ नीतीश को भी पानी में डूबो देगी। कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के हित को कभी भी ध्यान में नहीं रखा और जब इतने सालों तक जनता के हितों का ध्यान नहीं रहा तो अब तो.. गईल भैंसिया पानी में। अब तो भैंस पानी में चली गई है। नीतीश कुमार जिस भैंस पर बैठ गए हैं, उन्हें भी पानी में लेकर चली जाएगी।


इस दौरान कुशवाहा ने आरजेडी पर तंज करते हुए कहा कि भैंसिया अकेले थोड़ ही पानी में जाएगी, उसपर बैठे हैं तो नीतीश को भी पानी में लेकर चली जाएगी। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश पहले तांगा पर बैठते थे, राजगीर में उनके साथ तांगा पर बैठते थे तो वह अच्छा लगता था लेकिन अब तो भैंस पा जाकर बैठ गए हैं। लालू जब मुख्यमंत्री बने थे तो कहते थे कि उड़न खटोला पर बैठे हैं और अब उन्होंने नीतीश को भैंस पर बैठा दिया है, जो जल्द ही पानी में डूबने वाली है।

टैग्स