ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘सुशील मोदी के लिए हम चिंतित.. दूध से मक्खी की तरह फेंक दिया’ नीतीश के मंत्री का तीखा तंज

NALANDA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने पिछले दिनों कहा था कि जेडीयू में सीनियर नेताओं का कोई भविष्य नहीं है। सुशील मोदी के इस बयान

‘सुशील मोदी के लिए हम चिंतित.. दूध से मक्खी की तरह फेंक दिया’ नीतीश के मंत्री का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने पिछले दिनों कहा था कि जेडीयू में सीनियर नेताओं का कोई भविष्य नहीं है। सुशील मोदी के इस बयान पर नीतीश के करीबी मंत्री श्रवण कुमार ने तंज करते हुए पलटवार किया है। श्रवण कुमार ने कहा है कि सुशील मोदी बिहार के बहुत बड़े नेता हैं लेकिन जिस तरह से दूध से मक्खी को निकालकर फेंक दिया जाता है वहीं हाल सुशील मोदी का हो गया है, हमें उनकी काफी चिंता है।


दरअसल, मंत्री श्रवण कुमार सोमवार को नालंदा के बिहार शरीफ पहुंचे थे। पूजा पंडालों में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए श्रवण कुमार ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी एक जानकार नेता हैं और कद्दावर नेता हैं। बीजेपी में ऐसे कद वाले नेता बहुत कम हैं, लेकिन हमलोग सुशील मोदी को लेकर काफी चिंतित हैं।


श्रवण कुमार ने तंज करते हुए कहा कि सुशील मोदी जैसा बिहार में कोई नेता नहीं है लेकिन जिस तरह से दूध से मक्खी निकालकर फेंक दिया जाता है उसी तरह भारतीय जनता पार्टी ने फेंक दिया है, जो चिंता का विषय है। बीजेपी ऐसे कद्दावर और जानकार नेताओं को किनारा कर रही है। ऐसे में उस पार्टी में बचेगा क्या? बीजेपी को संभालेगा कौन? भाजपा का बिहार नहीं बल्कि पूरे भारत से सफाया हो जाएगा।