ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘सरकार चलाने का ककहरा भी नहीं सीख सके नीतीश.. 18 साल में तो PHD की डिग्री मिल जाती’ मुख्यमंत्री पर RCP का तीखा तंज

NALANDA: मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से सुबह सवेरे सचिवालय पहुंचकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसको लेकर जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री पर

‘सरकार चलाने का ककहरा भी नहीं सीख सके नीतीश.. 18 साल में तो PHD की डिग्री मिल जाती’ मुख्यमंत्री पर RCP का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से सुबह सवेरे सचिवालय पहुंचकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसको लेकर जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार दूसरों की पोल क्या खोलेंगे वे अपनी पोल खुद खोल रहे हैं।


दरअसल, आरसीपी सिंह शुक्रवार को हिलसा नगर मंडल द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश के औचक निरीक्षण से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नीतीश खुद अपनी पोल खोल रहे हैं। मुख्यमंत्री का 18वां साल चल रहा है। इतना दिन में तो पीएचडी की डिग्री मिल जाती, लेकिन वे अब तक सरकार चलाने का ककहरा नहीं सीख पाए हैं।


उन्होंने कहा कि हर दिन उठकर सचिवालय में मंत्री, सचिव को देखने पहुंच जाते हैं। उन्होंने इतने साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनाई जिसका नतीजा है कि हर दिन उन्हें घूम-घूमकर चीजों को देखना पड़ रहा है। जब सचिवालय का यह हाल है तो प्रदेश में क्या हाल होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। वे दूसरे की क्या पोल खोलेंगे, वह खुद अपनी सरकार की पोल खोल रहे हैं।


वहीं रामचरितमानस और सनातन धर्म को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं की बयानबाजी पर आरसीपी ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन के लोग चुनाव के बाद रामराज लाने की बात कह रहे हैं, लेकिन उनके ही गठबंधन के लोग रामचरितमानस और सनातन धर्म पर अनर्गल बातें कर रहे हैं। विपक्षी गठबंधन के लोग बहुत ही संकुचित विचारधारा के लोग हैं, ऐसे लोगों पर टिप्पणी करना जरूरी नहीं है।