ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

जेल भेजे गए RJD के 4 नेता, नालंदा पुलिस की कार्रवाई

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में आरजेडी के 4 नेताओं को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कि

जेल भेजे गए RJD के 4 नेता, नालंदा पुलिस की कार्रवाई
Santosh Singh
2 मिनट

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में आरजेडी के 4 नेताओं को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया है। बिहार बंद के दौरान पुलिस ने युवा आरजेडी के जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के तीन अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया था और अब इन सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इन सभी के ऊपर सरकारी काम में बाधा डालने पुलिस से हाथापाई करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगे हैं। 


नालंदा युवा आरजेडी के जिलाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया विजय कुमार, छात्र आरजेडी के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष राज उर्फ विक्की, दीपनगर गांव के रहने वाले आरजेडी नेता सुनील कुमार और नरेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दीपनगर थाना इलाके में शुक्रवार को बिहार बंद के दौरान आरजेडी के इन नेताओं ने पुलिस के साथ हाथापाई की थी। थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक़ के मुताबिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो ट्रैक्टर लगाकर सड़क को जाम कर दिया था। पुलिस जब जाम हटाने पहुंची तो आगजनी करने लगे और उसके बाद ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई भी की। 


हंगामे के बाद नालंदा पुलिस ने चारों नेताओं को अरेस्ट किया था। इन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान दो वाहन भी जब्त किए हैं।

टैग्स