ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

आरसीपी सिंह का बड़ा बयान, महागठबंधन आज भी नहीं है..तेजस्वी के बाद अब RJD के लोग भी कहने लगे 'पलटू चाचा'

NALANDA: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज 'बदलो बिहार' कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार में लाचार और असहाय

आरसीपी सिंह का बड़ा बयान, महागठबंधन आज भी नहीं है..तेजस्वी के बाद अब RJD के लोग भी कहने लगे 'पलटू चाचा'
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज 'बदलो बिहार' कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार में लाचार और असहाय मुख्यमंत्री आज तक नहीं हुआ। महागठबंधन के लोग आज भी इन्हें पलटू चाचा ही कहते हैं। वही जदयू में आज भी भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। जदयू डूबता हुआ जहाज है। 


बता दें कि आरसीपी सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने भी जदयू को अलविदा कह दिया। यही कारण है कि अब आरसीपी सिंह अपने किए गए दावे को मजबूत बता रहे हैं। इनका कहना है कि महागठबंधन नाम की कोई चीज नहीं है। कल के रैली में ही राजद के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा पलटू चाचा का नारा लगाया गया। बता दें कि यह नारा तेजस्वी यादव ने दिया था जब राजद से जदयू अलग हुई थी। लेकिन यह नारा एक बार फिर पूर्णिया में सुनने को मिला। जिसके बाद आरसीपी सिंह को बोलने का मौका मिल गया। आरसीपी ने कहा कि कोई भी कितना भी दावा कर ले लेकिन अब महागठबंधन नहीं है।


सुशासन की सरकार पर हमला बोलते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि पटना में दिनदहाड़े गोली मारी जा रही है। बिहार में लाचार और असहाय मुख्यमंत्री आज तक नहीं हुआ। बिहार की जनता ने 2025 तक काम करने के लिए नीतीश कुमार को जनादेश दिया था लेकिन धोखा देकर वे राजद के साथ चले गये और सात पार्टियों को इक्ट्ठा कर महागठबंधन बना ली। आरसीपी सिंह ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसके खिलाफ राजनीति की और चुनाव जीते आज उसी की गोद में जाकर बैठ गये। 


पूर्णिया में 25 फरवरी को महागठबंधन की पहली रैली हुई। इस रैली में महागठबंधन के सभी दलों के नेता मंच पर मौजूद थे तभी रैली में शामिल आरजेडी के युवा साथी नीतीश कुमार को पलटू चाचा कहकर पुकारने लगे। कल की रैली से यह स्पष्ट हो गया है कि महागठबंधन आज भी नहीं है। महागठबंधन के नेताओं का ना तो मन मिल रहा है और ना ही दिल मिल रहा है यहां तक कि विचार भी नहीं मिल रहा है। सब कोई सिर्फ दिन काट रहे हैं। लेकिन इनके कारण नुकसान पूरे बिहार को हो रहा है।