ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आरसीपी ने खोल दी शराबबंदी की पोल, बोले- नीतीश के करीबी करते हैं रंगीन जल का सेवन

NALANDA: कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने बिहार में शराबबंदी कानून की पोल खोलकर रख दी है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि शराबबंदी से बिहार को काफी नुकसान हो रहा है

आरसीपी ने खोल दी शराबबंदी की पोल, बोले- नीतीश के करीबी करते हैं रंगीन जल का सेवन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA: कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने बिहार में शराबबंदी कानून की पोल खोलकर रख दी है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि शराबबंदी से बिहार को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार की गलत शराब नीति के कारण इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के समानांतर बिहार में जो व्यवस्था लागू हुई है उससे ब्लैक मनी जेनरेट हो रही है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठकर शराबबंदी की दुहाई देने वाले सीएम के करीबी नेता जब बिहार से बाहर जाते हैं तो वहां रंगीन पानी का सेवन करते हैं। 


आरसीपी सिंह ने कहा है कि बिहार की सरकार ने शराबबंदी को लेकर जिस तरह की व्यवस्था की है उससे बिहार को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार ने शराबबंदी को लागू किया और उसके लिए जो कानून बनाया है उसके जो दुष्परिणाम सामने आए हैं वह सभी को स्पष्ट तौर पर दिख रहा है। नीतीश कुमार को शराबबंदी भले ही पटना के कार्यालय में नजर आ जाए लेकिन पूरे बिहार में बिजली के पोल पर लिख दिया गया है कि मद्यपान निषेध है। उन्होंने कहा कि बिहार में जितने भी बिजली के पोल हैं लगता है वहीं सब शराबी हैं।


आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में सात साल से शराबबंदी कानून लागू है जिसके कारण प्रत्येक साल 15 से 20 हजार करोड़ का राजस्व का नुकसान हो रहा है। अगर यह शराबबंदी ठीक ढंग से लागू हो गई होती तब तो बात समझ में आती लेकिन इसके समानांतर एक व्यवस्था खड़ी हो गई है। जिसके माध्यम से ब्लैक मनी जेनरेट हो रहा है और जो गलत पैसा है वह गलत लोगों के हाथ में जा रहा है। जिनके पास पहले साइकिल नहीं थी वे आज फॉर्चूनर पर चलते हैं।


आरसीपी ने कहा कि कोर्ट ने भी कह दिया है कि बिहार में शराबबंदी के कारण बड़ी संख्या में लोग दूसरे नशे की चीजों को इस्तेमाल कर रहे हैं। शराब के मामलों से बिहार के कोर्ट त्राहिमाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी की लाख दुहाई दे लें लेकिन उनके साथ बैठने वाले उनके ही करीबी नेता नेता जब बिहार के बाहर जाते हैं तो रंगीन जल का सेवन करते हैं।