ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

राजू दानवीर ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा.. नेताओं को सिर्फ अपनी कुर्सी से प्रेम

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। राजू दानवीर नालंदा में आयोजित अखंड सह 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होन

राजू दानवीर ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा.. नेताओं को सिर्फ अपनी कुर्सी से प्रेम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। राजू दानवीर नालंदा में आयोजित अखंड सह 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने के लिए हिलसा पहुंचा थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि देश और राज्य की सरकार ने जनता से दूरी बना ली है। उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी से प्रेम है और जनता से उनका कोई लेना देना नहीं है। कुर्सी के मोह में नेताओं ने जनता को भी भुला दिया है।


राजू दानवीर ने कहा कि जिस नालंदा ने दुनिया को ज्ञान का पाठ पढ़ाय, आज उसी नालंदा में शिक्षा का क्या हाल है, किसी से छिपा नहीं है। स्थानीय और देश व प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधियों ने कभी अपने गौरव को बचाना जरूरी ही नहीं समझा, जिसका नतीजा आज सबके सामने है। राजू दानवीर ने कहा कि देश की सरकारों ने जनता से दूरी बना ली है। जनता किस हाल में है, इसकी चिंता कोई नहीं कर रहा। उनके कुर्सी की लालसा के आगे कोई भी चीज जरूरी नहीं है।


राजू दानवीर ने कहा कि जन अधिकार पार्टी हिलसा के विकास के लिए संकल्पित हैं। हमारी पार्टी सेवा भाव में भरोसा करती है और पप्पू यादव के नेतृत्व में बिना किसी पद को पाकर भी हम सभी जनता की सेवा में दिन रात लगे रहते हैं। हमने राजनीति सेवादारी के साथ की है और आगे भी करेंगे। मगर जनता को कुर्सी जीवी और सेवादारी करने वालों का पहचानना जरूरी है, तभी सबका कल्याण सम्भव है। मौके पर जाप नेता,कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।


राजू दानवीर ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा.. नेताओं को सिर्फ अपनी कुर्सी से प्रेम


राजू दानवीर ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा.. नेताओं को सिर्फ अपनी कुर्सी से प्रेम


राजू दानवीर ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा.. नेताओं को सिर्फ अपनी कुर्सी से प्रेम

टैग्स