ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

राजगीर पहुंचे सीएम नीतीश, जरासंध महोत्सव का किया उद्घाटन; मीडिया से फिर बनाई दूरी

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपने गृह जिला नालंदा के राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने मगध सम्राट जरासंध के 5226 वें जन्म दिवस के मौके पर आयोजित जरासंध महोत्सव का उद्घाटन

राजगीर पहुंचे सीएम नीतीश, जरासंध महोत्सव का किया उद्घाटन; मीडिया से फिर बनाई दूरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपने गृह जिला नालंदा के राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने मगध सम्राट जरासंध के 5226 वें जन्म दिवस के मौके पर आयोजित जरासंध महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम के साथ मंत्री श्रवण कुमार, कला सस्कृति मंत्री के अलावे कई विधायक भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने मीडिया से दूरी बनाई और उद्घाटन के बाद बिना कुछ बोले वहां से रवाना हो गए।


दरअसल, बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा पहली बार राजगीर में जरासंध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने परंपरागत ध्वजारोहण किया। आयोजकों के द्वारा सीएम नीतीश को सम्राट जरासंध की प्रतिमा और गदा भेंट की गई। महोत्सव के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने जरासंध उद्यान और स्मारक का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए।


बता दें कि राजगीर में जरासंध का अखाड़ा भी है जो अपने आप में एक इतिहास है। इसी अखाड़ा में जरासंध मल युद्ध करते थे। यही कारण राजगीर को जरासंध की नगरी भी कहा जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जरासंध के अखाड़ा को संरक्षित और सुरक्षित करने के लिए कई बार केन्द्र सरकार से आग्रह भी किया है लेकिन आज तक इसके विकास के लिए कोई काम नहीं कराया गया।


राजगीर पहुंचे सीएम नीतीश, जरासंध महोत्सव का किया उद्घाटन; मीडिया से फिर बनाई दूरी


राजगीर पहुंचे सीएम नीतीश, जरासंध महोत्सव का किया उद्घाटन; मीडिया से फिर बनाई दूरी

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता