ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में होगा बड़ा खेल! नीतीश ने तेजस्वी को सबकुछ बताया तो RCP ने कर दी ये भविष्यवाणी

NALANDA: पिछले दिनों मोतिहारी में खुद को बीजेपी का सच्चा दोस्त बताने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पलटी मार दी और इसका ठिकरा मीडिया पर फोड़ दिया। नीतीश ने कहा कि मीडिया

लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में होगा बड़ा खेल! नीतीश ने तेजस्वी को सबकुछ बताया तो RCP ने कर दी ये भविष्यवाणी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: पिछले दिनों मोतिहारी में खुद को बीजेपी का सच्चा दोस्त बताने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पलटी मार दी और इसका ठिकरा मीडिया पर फोड़ दिया। नीतीश ने कहा कि मीडिया ने उनके बयानों को गलत तरीके से पेश किया। इसी दौरान सीएम ने इशारों इशारों में तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी बता दिया और कहा कि अब इन्ही के लिए सबकुछ करना है। बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश के इस बयान के पीछे का असली कारण बताया है और एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।


नालंदा में आरसीपी सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार कुर्सी से चिपके रहने वाले नेता हैं। अपनी कुर्सी बचाने के लिए नीतीश कुमार कुछ-कुछ बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश की हालत मरता क्या नहीं करता वाली हो गई है। वे मोतिहारी में कुछ बोलते हैं और पटना आकर अपनी बात से पलट जाते हैं। तेजस्वी को अपना बच्चा बताने के पीछे भी नीतीश कुमार की एक रणनीति है। कुर्सी पर बने रहने के लिए नीतीश ने कह दिया कि यह बच्चा ही हमारा सबकुछ है। नीतीश को जब भी कुर्सी पर खतरा नजर आता है इस तरह के बयान देते हैं।


उन्होंने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू अब नहीं बचने वाली है। लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में बड़ा बदलाव होने वाला है। लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार का राजनीतिक अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और उनकी पार्टी भी जल्द ही खत्म हो जाएगी। आने वाले समय में जेडीयू का आरजेडी में विलय हो जाएगा, इसीलिए नीतीश ने तेजस्वी को सबकुछ बताकर इसके संकेत दे दिए हैं। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता