ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘नीतीश की हालत अंगूर खट्टे हैं वाली.. न PM उम्मीदवार बनाया न संयोजक’ कांग्रेस से सीएम की नाराजगी पर आरसीपी का तंज

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों सीपीआई के मंच से खूब कोसा था और कहा था कि कांग्रेस को गठबंधन की कोई चिंता नहीं है। नीतीश के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गर्म

‘नीतीश की हालत अंगूर खट्टे हैं वाली.. न PM उम्मीदवार बनाया न संयोजक’ कांग्रेस से सीएम की नाराजगी पर आरसीपी का तंज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों सीपीआई के मंच से खूब कोसा था और कहा था कि कांग्रेस को गठबंधन की कोई चिंता नहीं है। नीतीश के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गर्म है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री को फोन किया और उनसे बातचीत की है। वहीं कांग्रेस से नाराज नीतीश को मनाने के लिए खुद लालू यादव तेजस्वी के साथ सीएम हाउस पहुंचे थे। कांग्रेस से नीतीश की नाराजगी पर बीजेपी ने तंज किया है।


बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नालंदा में इसको लेकर निशाना साधा। आरसीपी ने कहा कि नीतीश कुमार कांग्रेस और आरजेडी के साथ गठबंधन में इसलिए गए थे कि उन्हें सबलोग प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मान ले, प्रधानमंत्री का उम्मीदवार न सही कम से कम संयोजक ही बना दे लेकिन नीतीश कुमार की दाल नहीं गली। ऐसे में नीतीश कुमार की हालत अंगूर खट्टे हैं वाली हो गई है। नीतीश कुमार का नाम पीएम उम्मीदवार के लिए प्रस्तावित नहीं किया जा रहा है इसलिए कह रहे हैं कि वहां ठीक नहीं है। अभी कोई कह दे कि वे ही पीएम के उम्मीदवार होंगे तो सब ठीक हो जाएगा।


आरसीपी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है। जिसमें कांग्रेस के भी 19 विधायक हैं। नीतीश कुमार कह रहे थे कि वे सभी को इकट्ठा करना चाहते हैं और पद की कोई ईच्छा नहीं है। नीतीश कुमार ने पटना में इसलिए ही विपक्षी दलों की बैठक की थी कि सभी को साथ लाएं और कांग्रेस उन्हें अपना नेता मान ले। कांग्रेस की कई प्रदेशों में सरकार है। ऐसे में कांग्रेस नीतीश कुमार का नेतृत्व क्यों स्वीकार कर लेगी।


आरसीपी सिंह ने कहा कि ऐसे भी पीएम पद की कोई वैकेंसी 2024 में नहीं है। नरेंद्र मोदी ही फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। एक तरफ एनडीए है, जहां एकजुटता है और दूसरी तरफ 26 दल हैं जो आपस में ही सिर फुटौव्वल कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी ने एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिया है। समझने वाली बात है कि जब ये लोग विधानसभा के चुनाव में एकजुट नहीं हो सके तो लोकसभा चुनाव में कहां से एकजुट होकर पीएम मोदी को चुनौती दे पाएंगे।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता