ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

सिविल सर्जन ने नहीं उठाया फोन तो सांसद ने लगा दी क्लास, कहा..आप जैसा सिविल सर्जन रहेगा तो कोई काम होगा क्या?

NALANDA: नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कई बार सिविल सर्जन को फोन लगाया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिससे सांसद कौशलेंद्र कुमार गुस्सा हो गये। हॉस्पिटल में पहुंचकर उन्ह

सिविल सर्जन ने नहीं उठाया फोन तो सांसद ने लगा दी क्लास, कहा..आप जैसा सिविल सर्जन रहेगा तो कोई काम होगा क्या?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कई बार सिविल सर्जन को फोन लगाया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिससे सांसद कौशलेंद्र कुमार गुस्सा हो गये। हॉस्पिटल में पहुंचकर उन्होंने सिविल सर्जन की जमकर क्लास लगा दी। कहा कि आपको कई बार फोन किया गया लेकिन आप तो फोन ही नहीं उठाते हैं। आपके जैसा सिविल सर्जन रहेगा तो कोई काम नहीं होगा। 


दरअसल पूरा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के हेगनपुरा गांव के पास का है जहां  टैंकलोरी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। तभी नूरसराय से बिहारशरीफ लौटने के दौरान नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार की नजर युवक पर गई। उन्होंने देखा कि जख्मी हालत में एक युवक सड़क किनारे पड़ा हुआ था। अपनी गाड़ी में घायल युवक को बिठाने के लिए सांसद उतरे ही थे कि एंबुलेंस आ गयी जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया।


घायल युवक के इलाज की व्यवस्था करने के लिए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने सिविल सर्जन को फोन लगाया लेकिन उन्होंने उनका फोन नहीं उठाया। गाड़ी में बैठे सांसद ने नूरसराय से लेकर बिहारशरीफ पहुंचने तक नालंदा के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार को कई बार फोन लगाया। लेकिन उन्होंने सांसद का फोन रिसीव ही नहीं किया। जब घायल युवक को लेकर एम्बुलेंस सदर अस्पताल पहुंची तो थोड़ी देर बाद ही सांसद भी हॉस्पिटल में पहुंच गये। 


सांसद के आने की सूचना पाकर सिविल सर्जन भी वहां पहुंच गया। जहां सांसद ने सिविल सर्जन की जमकर क्लास लगा दी। कहा कि आपके जैसा सिविल सर्जन रहेगा तो कोई काम नहीं होगा।  इसके बाद सिविल सर्जन अगल-बगल झांकने लगे। लेकिन घायल युवक की जान नहीं बचा सके। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक परवलपुर के शंकर डीह का रहने वाला था। वही घटना के बाद नूरसराय थाना पुलिस ने टैंकलोरी को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. 


नालंदा सांसद-आपको के बार हम फोन किये 

सिविल सर्जन-हां अभी हम थोड़ा अभी एकथो लेटर आया है अभी

नालंदा सांसद-लेटर अभी आया ना हम केतना बार फोन किये 

सिविल सर्जन-अभिये ना सर दो तीन बार किये हैं

नालंदा सांसद-दो तीन बार आप देखिये ना मोबइलवा..आप जैसा सिविल सर्जन रहेगा तो कोई काम होगा क्या? 

सिविल सर्जन-जो कहा जाए..हम क्या बोले..देख लिया जाए कै बार आया है..देखिये ना अभी आप..

नालंदा सांसद-कह रहे हमको देखने के लिए..आपका मोबाइल है और हम देंखे

नालंदा सांसद-बैठल रहियेगा और फोन नहीं उठाइएगा एमपी का...एमपी ऐसे फोन करता है।


टैग्स