ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘मुख्यमंत्री नीतीश लेकिन उनके कंट्रोल में कुछ नहीं..’, आरसीपी सिंह ने सीएम को दिलाई 2005 की याद

NALANDA: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्षी दल बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है। राज्य में बढ़ते क्राइम को लेकर जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह

‘मुख्यमंत्री नीतीश लेकिन उनके कंट्रोल में कुछ नहीं..’, आरसीपी सिंह ने सीएम को दिलाई 2005 की याद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्षी दल बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है। राज्य में बढ़ते क्राइम को लेकर जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है और सरकार में नीतीश कुमार का कुछ नहीं चल रहा है। जिसका नतीजा है कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं।


नालंदा के मुस्तफापुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद आरसीपी ने नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर हमला बोला। आरसीपी सिंह ने कहा कि 2005 से 2010 तक नीतीश कुमार की पहचान सुशासन बाबू के रूप में होती थी। अपराधियों के मन में कानून का खौफ था और आम लोगों के मन से डर और भय निकल गया था लेकिन आज उससे एकदम उल्टा हो गया है। आरसीपी ने कहा कि जब वे नीतीश कुमार के साथ थे तब एक भी घटना होती थी तो उसकी मॉनिटरिंग होती थी लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं है।


आरसीपी सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि आज भी नीतीश कुमार की सरकार है लेकिन अब उनकी ही सरकार में उनका कोई नहीं सुन रहा है। अब उनके कंट्रोल में कुछ नहीं है जिसका नतीजा है कि नीतीश जो चाहते होंगे वैसा नहीं होता होगा। इसका मुख्य कारण है कि नीतीश कुमार की संगति बदल गई है। जब वे एनडीए के साथ थे तो बिहार में अपराध की घटनाएं काफी कम हो गई थी लेकिन आज अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि जब बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है तब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। नीतीश कुमार शरीर से तो स्वस्थ दिखते हैं लेकिन उनकी यादास्त साथ नहीं दे रही है। नीतीश कुमार को तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ताकी बिहार में कोई और रास्ता निकल सके। सबसे दुर्भाग्य की बात है कि जब मुख्यमंत्री से क्राइम के बारे में पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि बिहार में अपराध कहां है।