ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मोदी सरकार पर बिहार के मंत्री ने बोला हमला, कहा-अब तो कफन पर भी लग रहा टैक्स, TAX देते-देते जिन्दगी हो गई झंड, 2024 में बड़ा बदलाव होगा

NALANDA: बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने देश में व्याप्त महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। कहा है कि मोदी सरकार से जनता अब ऊब चुकी है। 9

मोदी सरकार पर बिहार के मंत्री ने बोला हमला, कहा-अब तो कफन पर भी लग रहा टैक्स, TAX देते-देते जिन्दगी हो गई झंड, 2024 में बड़ा बदलाव होगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार  ने देश में व्याप्त महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। कहा है कि मोदी सरकार से जनता अब ऊब चुकी है। 9 साल में मोदी सरकार ने ना तो महंगाई कम की और ना ही बेरोजगारी। सरकार को टैक्स देते देते लोगों की जिन्दगी झंड हो गयी है। लेकिन घबराने की बात नहीं है 2024 में देश में बड़ा बदलाव होगा। जिसके बाद ही लोगों को राहत मिल सकेगी। 


बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आज बिहारशरीफ पहुंचे थे। जहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कफन से लेकर बच्चों के दूध तक में टैक्स वसूल रही है। सिर्फ टॉयलेट करने पर ही टैक्स छोड़ा गया है वो भी गांव में लेकिन शहर में तो यह भी बिना पैसे दिये नहीं कर सकते। अब देश की जनता केंद्र की मोदी सरकार से उब चुकी है और आने वाले 2024 के चुनाव में जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है। 


उन्होंने कहा कि एनडीए में जो भी घटक दल है उनका 2024 के चुनाव में अता पता भी नहीं चलेगा। वो अपने दल के लोगों को खोजते रहेंगे। जिसका एक भी सांसद नहीं है वैसे ही लोगों को एनडीए में शामिल किया गया है। विपक्षी एकता को देखकर भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है। जिसके कारण इंडिया नाम रखने पर मामला दर्ज कराया गया है। लेकिन इससे विपक्षी एकता को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इस बार हम लोगों ने मूड बना लिया है कि 2024 में भाजपा को पूरी तरह से सफाया करेंगे। मणिपुर मामले की निंदा करते हुए कहा कि सरकार को ऐसे मामले को देखना चाहिए। लेकिन उनका फोकस तो पटना में हुए लाठीचार्ज पर है और उसी की जांच कराने में भाजपा नेता जुटे हुए हैं।