ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मलमास मेले की तैयारियों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर में सिर्फ नीतीश..तेजस्वी यादव गायब

NALANDA: राजगीर में 18 जुलाई को राजकीय मलमास मेले की शुरुआत हो रही है। इसकी तैयारी का जायजा लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर पहुंचें थे। सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री दोपहर

मलमास मेले की तैयारियों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर में सिर्फ नीतीश..तेजस्वी यादव गायब
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: राजगीर में 18 जुलाई को राजकीय मलमास मेले की शुरुआत हो रही है। इसकी तैयारी का जायजा लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर पहुंचें थे। सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे राजगीर पहुंचे। मलमास मेला शुरू होने से पहले दूसरी बार वे राजगीर पहुंचे। इसके पहले 2 जून को मलमास मेले की तैयारी का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री राजगीर पहुंचे थे।


मलमास मेला को लेकर राजगीर में बैनर-पोस्टर भी लगाये गये हैं। लेकिन इसमें खास बात यह देखने को मिल रही है कि बैनर-पोस्टर में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का फोटो गायब है। राजगीर में लगे होर्डिंग और बैनर-पोस्टर में सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही नजर आ रहे हैं जबकि तेजस्वी को पोस्टर में जगह नहीं दी गयी है। कुछ दिनों से चल रहे जदयू और राजद के बीच सियासी उठापटक के बीच बैनर पोस्टर में तेजस्वी के गायब रहना यह साफ संकेत दे रहे हैं कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। 


बता दें कि जिला प्रशासन के द्वारा भी लगातार मलमास मेला की तैयारी को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। डीएम शशांक शुभंकर भी दिन पर दिन कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। आने वाले श्रद्धालुओं के किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावे राजगीर स्थित सरस्वती नदी एवं वैतरणी नदी की उड़ाही कर घाटों का जीर्णोद्धार कराया गया है। 



एक महीने तक 33 कोटि देवी देवता राजगीर में ही प्रवास करते हैं। इसे लेकर देश के कोने-कोने से साधु संत शाही स्नान और लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा को लेकर राजगीर पहुंचते हैं। साधु संतों के आवासन के लिए भी अलग से व्यवस्था की जा रही है। राजगीर आने वाले श्रद्धालुओं को पहली बार पीने के लिए शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जगह जगह पर गंगाजल के नल की व्यवस्था की गई है। 



मुख्यमंत्री राजगीर पहुंचकर सबसे पहले वैतरणी घाट गए। जहां उन्होंने वैतरणी नदी में की गई उड़ाही और बनाए गए घाटों का निरीक्षण किया। इसके बाद ब्रह्म कुंड परिसर पहुंचे जहां उन्होंने बारीकी से किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। ब्रह्मकुंड परिसर में सप्तधारा का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने गर्म पानी का सेवन भी किया। राजगीर में आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार गंगाजल पीने के लिए मिलेगा। जिसका शुभारंभ भी नीतीश कुमार के द्वारा किया गया। 


पूरे परिसर का मुख्यमंत्री ने घूम-घूम कर जायजा लिया। हालांकि वे मीडिया से बिना मुखातिब हुए पटना लौट गए। मलमास मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी की व्यवस्था, शुद्ध गंगाजल, स्वच्छ शौचालय व स्नानागार, प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावे उनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय नियंत्रण कक्ष, 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी की जाएगी।


टैग्स