ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

जंगलराज से नीतीश ने दिलाई मुक्ति, नालंदा में RJD सुप्रीमो पर बरसे JP नड्डा..लालू ने मुड़ीकटवा पार्टी को नालंदा का उम्मीदवार बनाया

NALANDA : नालंदा में अंतिम चरण 1 जून को मतदान होने है। चुनाव में अब महज 5 दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में जी जान से

जंगलराज से नीतीश ने दिलाई मुक्ति, नालंदा में RJD सुप्रीमो पर बरसे JP नड्डा..लालू ने मुड़ीकटवा पार्टी को नालंदा का उम्मीदवार बनाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA : नालंदा में अंतिम चरण 1 जून को मतदान होने है। चुनाव में अब महज 5 दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में जी जान से लगी हुई है। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहारशरीफ पहुंचे जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में लोगों से वोट मांगा और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जेपी नड्डा जमकर बरसे। 


नालंदा में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि नीतीश बाबू ने जंगल राज से लोगों को छुटकारा दिलाया लेकिन लालू यादव ने हत्या करने वाले और नरसंहार करने वाले और जमीन पर लाल झंडा गाड़कर जमीन कब्जा करने वाले माले को नालंदा का उम्मीदवार बनाया। 


उन्होंने कहा कि नालंदा के लोगों को याद होगा कि 2003 के पहले 5 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलता था और यदि गलती से कोई निकल जाता था तो उसका अपहरण हो जाता था और फिरौती देकर छूट कर फिर घर आते थे। जेपी नड्डा ने नालंदा की जनता से पूछा कि क्या वो वही दिन फिर से देखना चाहते हैं। फिर से लालटेन जलाना चाहते है या मुफ्त में बिजली लेना चाहते है। हमलोग 5 साल के अंदर हर लोगों का बिजली बिल जीरो करने वाले हैं। JP नड्डा के साथ-साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी इंडि गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। 


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविरा को बिहार दौरे पर थे। जहानाबाद, आरा और नालंदा में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जहानाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पहले आपने कमजोर सरकार देखी है। मजबूर और मजबूत सरकार में अंतर क्या होता है? मजबूर सरकार थी तो आतंकवादी इस देश में आतंक फैलाते हैं, तो मजबूर सरकार पाकिस्तान को डोजियर भेजती है। अब मजबूत सरकार है। जहां उरी, पुलवामा जैसी घटनाओं का जवाब हमारे जवान पाकिस्तान में घुसकर देते हैं। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट

टैग्स