ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

छेड़खानी के दौरान छात्रा की मौत पर भड़की JAP, घटना के लिए शासन-प्रशासन को बताया जिम्मेवार

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने हिलसा के भटबीघा गांव में छेड़खानी के दौरान लड़की की हुई मौत के मामले पर प्रशासन द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों के खिलाफ मुक

छेड़खानी के दौरान छात्रा की मौत पर भड़की JAP, घटना के लिए शासन-प्रशासन को बताया जिम्मेवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने हिलसा के भटबीघा गांव में छेड़खानी के दौरान लड़की की हुई मौत के मामले पर प्रशासन द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को अनावश्यक बताया और कहा कि इस घटना में सैकड़ों ग्रामीणों पर मुकदमा करना सही नहीं है। 


दानवीर ने पुलिस और प्रशासन से अपील की है कि निर्दोष लोगों के ऊपर से मुकदमा वापस लिया जाए और सिर्फ दोषियों को ही सजा मिले। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना बेहद शर्मनाक है और इससे बचने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए लेकिन जो लोग निर्दोष हैं उन पर मुकदमा करना कहीं से भी उचित नहीं है। 


दानवीर ने उक्त बातें रविवार को भटबीघा गांव में मृतका के पिता अरुण यादव से मुलाकात के बाद कही। बीते दिनों कुछ मनचले ने छेड़खानी के दौरान लड़की का दुपट्टा खींच लिया था, जिससे सड़क पर गिरकर उसकी मौत हो गई थी। दानवीर ने अरुण यादव को ढांढस बढ़ाया और उन्हें न्याय दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।


उन्होंने कहा है कि ऐसी घटनाएं प्रशासनिक विफलता और उदासीनता के वजह से होती है। अगर लोगों में शासन-प्रशासन का खौफ होता तो अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम देने की सोच भी नहीं सकते थे। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए मांग की है कि मनचले पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो और उसे स्पीडी ट्रायल से जल्द से जल्द सजा दिया जाए। इस दौरान जाप के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहेl 


छेड़खानी के दौरान छात्रा की मौत पर भड़की JAP, घटना के लिए शासन-प्रशासन को बताया जिम्मेवार


छेड़खानी के दौरान छात्रा की मौत पर भड़की JAP, घटना के लिए शासन-प्रशासन को बताया जिम्मेवार


छेड़खानी के दौरान छात्रा की मौत पर भड़की JAP, घटना के लिए शासन-प्रशासन को बताया जिम्मेवार

टैग्स