ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

चाउमीन की दूकान में पानी पीने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर चले लाठी -डंडे; 3 लोग घायल

NALANDA : खबर बिहार के नालंदा जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान खत्म होने के बाद अब देर रात रोड़ेबाजी की खबर निकल कर सामने आई है। यह घटना बिहारशरी

चाउमीन की दूकान में पानी पीने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर चले लाठी -डंडे; 3 लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : खबर बिहार के नालंदा जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां  शांतिपूर्ण तरीके से मतदान खत्म होने के बाद अब देर रात रोड़ेबाजी की खबर निकल कर सामने आई है। यह घटना बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले में मतदान के बाद देर रात पुलिस को यह सुचना हासिल हुई कि बिहारशरीफ के रेलवे स्टेशन रोड में रोड़ेबाजी हो रही है। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर स्थिति को नियंत्रण किया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल से वापस हो गई। उसके बाद यह मामला निपटा कर पुलिस वापस आई तो अहले सुबह यह सुचना मिली कि वापस से दूसरी जगह दो पक्षों के बीच हमला हो गया है। 


बताया जा रहा है कि, रविवार की सुबह एक बार फिर से बबाल हो गया।यह घटना सकुन्त मोहल्ला का बताया जा रहा है। जहां दो पक्षो के बीच रोड़ेबाजी हुआ। जिसमें दोनो पक्ष से 3 लोग जख़्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर तीनो जख़्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है। 


उधर,बिहार थाना के थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने बताया कि दो पक्षो के बीच मारपीट हुई है। जिसमें 4 लोगों को अरेस्ट किया गया है और आगे की करवाई जारी है। स्थानीय लोगों की माने तो रेलवे स्टेशन रोड में चाउमीन की दुकान में पानी पीने के दौरान दो पक्षो में विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते इलाका रन क्षेत्र में तब्दील हो गया।