ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सुबह-सवेरे नालंदा में बड़ा हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे 5 बच्चे

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है. नालंदा के लक्षमी बिगहा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 बच्चे डूब गई हैं. इनमें से दो बच्चियों को जिंदा

सुबह-सवेरे नालंदा में बड़ा हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे 5 बच्चे
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है. नालंदा के लक्षमी बिगहा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 बच्चे डूब गई हैं. इनमें से दो बच्चियों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है. जबकि तीन बच्चे अभी भी लापता हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है. प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची है.


घटना नालंदा जिले के परवलपुर थाना इलाके का है. यहां लक्ष्मी बिगहा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 बच्चे डूब गए. इनमें से दो बच्चियों को बाहर निकाला गया है. बताया जा रहा है कि इसी लक्षमी बिगहा गांव की रहने वाली ब्यूटी कुमारी, रिंकी कुमारी, सिमरन कुमारी, अंशु कुमारी और विरमानी कुमार गहरे पानी में डूब गए.  ग्रामीणों ने आनन-फानन में 2 बच्चों को तो बाहर सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन तीन बच्चे अभी भी लापता हैं.


ग्रामीणों ने बताया कि विरमानी और अंशु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. जबकि ब्यूटी, रिंकी, सिमरन की तलाश अभी भी जारी है. फिलहाल ग्रामीण अपने स्तर से खोजबीन में जुटे हुए हैं.  इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.