ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

विधायकों को पटना में रोक खुद नालंदा जा रहे हैं नीतीश, आखिर क्या है वजह?

PATNA: बिहार में सियासी जानकारों की नजर इस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हर कदम पर टिकी हुई है। एक तरफ जहां राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ हाल

विधायकों को पटना में रोक खुद नालंदा जा रहे हैं नीतीश, आखिर क्या है वजह?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में सियासी जानकारों की नजर इस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हर कदम पर टिकी हुई है। एक तरफ जहां राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ हाल के दिनों में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच नजदीकियों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।


जनता दल यूनाइटेड के विधायकों को नीतीश कुमार में अगले 72 घंटे तक पटना में रहने के लिए कहा है। जेडीयू का कोई भी विधायक इसे खुल कर कबूल तो नहीं कर रहा लेकिन उनकी तरफ से इस बात पर सहमति जताई जा रही है कि पटना में बने रहना है लेकिन इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।


अपनी पार्टी के विधायकों को 72 घंटे तक के पटना में रहने का निर्देश देने के बाद मुख्यमंत्री अब खुद नालंदा जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 मई मंगलवार को नालंदा दौरे पर होंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विभागीय लेटर भी जारी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री का दौरा नालंदा में किन जगहों पर होगा फिलहाल इसका डिटेल कार्यक्रम तो नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री वहां गंगा जल परियोजना की स्थिति जानेंगे।


सियासी संकट के बीच नीतीश कुमार के नालंदा दौरे पर सबकी नजरें पहले भी टिकी रही है। बिहार में जब-जब राजनीतिक संकट आया है नीतीश कुमार नालंदा या यूं कह लें कि राजगीर के दौरे पर चले गए हैं। साल 2017 में भी जब नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होने वाले थे उसके ठीक पहले वह कुछ दिनों के लिए नीतीश राजगीर चले गए थे। राजगीर से वापस आने के बाद उन्होंने महागठबंधन को अलविदा कहने का फैसला लिया थाl फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि नीतीश कुमार राजगीर जाएंगे या नहीं लेकिन उनके नालंदा दौरे की खबर से बिहार में सियासी हलचल और ज्यादा बढ़नी तय है।