ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नकलची है मोदी सरकार ! CPI की रैली में बोले तेजस्वी यादव ... BJP लोगों से नौकरियां छीन रही हमलोग दे रहे

PATNA : बिहार में जब से जब हमारी सरकार बनी और हम लोग नियुक्ति पत्र बांटने लगे तो देश के सबसे बड़े कलाकार का फिर से कलाकारी शुरू हो गया। देखा देखी वह भी नियुक्ति पत्र बांटने लग

नकलची है मोदी सरकार ! CPI की रैली में बोले तेजस्वी यादव ... BJP लोगों से नौकरियां छीन रही हमलोग दे रहे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में जब से जब हमारी सरकार बनी और हम लोग नियुक्ति पत्र बांटने लगे तो देश के सबसे बड़े कलाकार का फिर से कलाकारी शुरू हो गया। देखा देखी वह भी नियुक्ति पत्र बांटने लगे। तो हमलोगों ने एजेंडा तय कर दिया 2020 के बाद जहां भी चुनाव हुआ हर जगह बेरोजगारी और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव हुआ और इसी पर बात करनी पड़ी। यह बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही हैं।


दरअसल, राजधानी पटना के मिलन हाई स्कूल में आज की के तरफ से भाजपा हटाओ देश बचाओ महारानी का आयोजन किया गया था इस महा रैली में शिरकत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि -जब से हमारी सरकार बनी तो एक काम तो हुआ है जो अब तक हिंदू मुस्लिम की लड़ाई करते थे आज वह भी रोजगार की लड़ाई कर रहे हैं। अब असल मुद्दे पर बातचीत हो रही है। हम लोगों की अभी पांच राज्यों में चुनाव होना है इसको लेकर इंडिया गठबंधन के कुछ नेता व्यस्त हैं जब यह चुनाव खत्म हो जाएगा तो हम लोग आपस में बैठेंगे मीटिंग करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।


वहीं, केजरीवाल को ईडी के समन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि - मुझे तो यह पहले से ही मालूम था जब से हमने गठबंधन बनाया था तब से ही लग रहा था कि भाजपा वाले परेशान हैं और कुछ ना कुछ उल्टा पुल्टा काम करेंगे ही करेंगे। अब हम लोग नौकरी बांटने का काम कर रहे हैं और अपने बातें को पूरा कर रहे हैं तो उधर वह लोग वो रोजगार छीनने का काम कर रहे हैं। 


आप देखिएगा आने वाले समय में बिहार में फिर से ईडी और सीबीआई और इनकम टैक्स की टीम आएगी। इसलिए आप लोगों ने निश्चिंत रहिए इन लोगों से आप कोई डरने वाला नहीं है। भाजपा का लोग जहां सत्ता में नहीं आता है वहां सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स छोड़ देता है। मध्य प्रदेश में क्या हुआ आप लोगों ने देखा। तो यह लोग जब खेल खेल रहे थे बिहार में उल्टा उनके मुंह पर तमाचा मारकर महागठबंधन की सरकार बनाएं और बीजेपी को बाहर किए हैं यहां से। 


भारत सरकार गरीबों या आम आदमियों की सरकार नहीं है यह केवल पूंजीपतियों की सरकार है। यह लोग केवल दो-तीन लोगों के लिए काम करते हैं। यह लोग गरीबों के लिए काम नहीं कर रहे हैं इनका एक काम बता दीजिए जिसको उन्होंने गरीबों के लिए किया हो। जब कांग्रेस की सरकार थी तो महंगाई डायन थी उनको खाए जा रही थी अब उनको महंगाई डायन नजर नहीं आ रही है। अब क्या लगता है महबूबा और भौजाई। लेकिन बिहार में हम लोगों ने रोजगार का अवसर पैदा किया है और आगे भी करते रहेंगे।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें