ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

रोचक हुआ तिरहुत MLC उपचुनाव का रण: विनायक गौतम को विपक्षी पार्टियों का भी मिल रहा भरपूर समर्थन; क्षेत्र में कैंप कर रहे प्रशांत किशोर

MUZAFFARPUR: तिरहुत विधान परिषद उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी पांच दिसंबर को चुनाव का दिन निर्धारित है। जन सुराज के प्रत्याशी डॉ विनायक गौतम न

रोचक हुआ तिरहुत MLC उपचुनाव का रण: विनायक गौतम को विपक्षी पार्टियों का भी मिल रहा भरपूर समर्थन; क्षेत्र में कैंप कर रहे प्रशांत किशोर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: तिरहुत विधान परिषद उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी पांच दिसंबर को चुनाव का दिन निर्धारित है। जन सुराज के प्रत्याशी डॉ विनायक गौतम ने मतदाताओं को एकजुट करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। उन्होंने तिरहुत के सभी चार जिले मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर में जगह-जगह मतदाता मिलन समारोह किया। विनायक गौतम की यह मेहनत अब जमीन पर भी दिखने लगा है। 


वहीं, दूसरी तरफ जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र में कैंप किये हुए हैं। कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने के साथ विपक्षी पार्टी के नाराज चल रहे नेताओं को भी अपनी तरफ करने में लगे हैं। इससे वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर के कई विपक्षी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता डॉ विनायक गौतम के समर्थन में खुलकर आ गये है।


समर्थित नेताओं का कहना है कि विनायक गौतम से बेहतर कोई और उम्मीदवार नहीं है। विनायक गौतम ने अपना पूरा जीवन एक डॉक्टर के रूप में जनता की सेवा में लगा दिया। अब उन्होंने लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति का रास्ता चुना है। उनके द्वारा उठाया गया यह एक साहसिक कदम है। हमलोग पूरी तरीके से उनके समर्थन में वोट करेंगे। 


जन सुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. विनायक बड़े नेताओं से समर्थन मिलने के बाद गदगद है। उनका कहना है कि ईमादारी से मेहनत करने का फल मिलता है। उन्होंने कहा कि अब राजनीति में पूरी ईमानदारी से सेवा करेंगे। राजनीति मेरे लिए जनता की सेवा करने का दूसरा जरिया है। जन सुराज का अभियान सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं है बल्कि हमारा संकल्प बिहार में बदलाव लाना है।

संबंधित खबरें