ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

तेज रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में दंपति सहित तीन की मौत,पिकअप और ऑटो में हुई जोरदार भिडंत

MUZAFFARPUR : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है राज्य के अंदर शादी को ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों

तेज रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में दंपति सहित तीन की मौत,पिकअप और ऑटो में हुई जोरदार भिडंत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है राज्य के अंदर शादी को ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा जाति हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आया है जहां सड़क हादसे में एक पत्रकार परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के करजा थाना क्षेत्र के रेवा रोड एनएच 722 के रौतिनिया के समीप पिकअप व ऑटो में हुए जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी। ऑटो मुजफ्फरपुर से सरैया की ओर जा रहा था। वहीं, पिकअप विपरीत दिशा सरैया से मुजफ्फरपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान टक्कर हो गयी। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं, जबकि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक झोपड़ी में ठोकर मारकर गड्ढे में चली गयी।


बताया जा रहा है कि, सूचना पर पहुंची करजा पुलिस ने पिकअप व ऑटो को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि सभी जख्मियों को एसकेएमसीएच भेजवा दिया गया है। मामले की छानबीन की जाएगी। 


वहीं, इस घटना में मृतकों की पहचान भटौना के मो. रफीक (55) व उसकी पत्नी जरीना खातून (50) एवं रक्सा के युगेश्वर साह के रूप में की गई है। जख्मी सैयरा खातून (02), दारापट्टी के राम अयोध्या साह (45) एवं विश्वंभरपुर के राम रतन भगत (62) को मेडिकल में भर्ती कराया गया है।


उधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाने के दौरान गंभीर रूप से जख्मी महिला जरीना खातून की मौत हो गयी, जबकि उसके पति भटौना के मो. रफीक (55) को मेडिकल से रेफर कर दिया गया, ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। 

वहीं,  युगेश्वर साह की भी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मो. रफीक व उसकी पत्नी कांटी स्थित कोठियां मजार से घर लौट रही थी। रफीक मजदूर कर परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले साल दिल्ली में छत से गिरकर उसके बेटे की भी मौत हो गयी थी।

संबंधित खबरें