ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

तेजस्वी आउट ऑफ बिहार.. तेजप्रताप इन एक्शन, SKMCH का जायजा लेने के बाद नीतीश सरकार से मांगा इस्तीफा

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक तरफ जहां ट्विटर के जरिए नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं तेज प्रताप यादव लगातार जमीन पर उतर कर सरकार की मुश्किलें बढ़ाने में जु

तेजस्वी आउट ऑफ बिहार.. तेजप्रताप इन एक्शन, SKMCH का जायजा लेने के बाद नीतीश सरकार से मांगा इस्तीफा
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक तरफ जहां ट्विटर के जरिए नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं तेज प्रताप यादव लगातार जमीन पर उतर कर सरकार की मुश्किलें बढ़ाने में जुटे हुए हैं। दरअसल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान तेजस्वी यादव बिहार से दूर रहे तेजस्वी ने सरकार पर हमला तो खूब बोला लेकिन वह बिहार की सरजमीं पर उतरकर लोगों की मदद को सामने नहीं आ पाए। इसके उलट उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव लगातार बिहार के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। 


लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज मुजफ्फरपुर और दरभंगा के दौरे पर हैं। मुजफ्फरपुर पहुंचकर उन्होंने एसकेएमसीएच का जायजा लिया है। एसकेएमसीएच में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जानने के बाद तेज प्रताप यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। तेज प्रताप ने कहा है कि सूबे में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त रखने का सारा दावा झूठा है और नीतीश सरकार को अपने झूठ के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने एसकेएमसीएच में मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल भी जाना है। थोड़ी देर तक यहां रहने के बाद तेज प्रताप तो वहां से रवाना हो गए हैं। 


तेज प्रताप यादव जिस वक्त एसकेएमसीएच पहुंचे उस वक्त वहां उनकी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालात ऐसे हो गए कि एसकेएमसीएच के अधीक्षक के को भी हटाने के लिए चेतावनी तक के देनी पड़ी। उन्होंने माइक से लगातार अनाउंस करते हुए कहा कि लोग अस्पताल में भीड़ न लगाएं और शांति व्यवस्था को बहाल रखें। सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए अधीक्षक बार-बार अपील करते रहे। इसके पहले तेज प्रताप यादव हाजीपुर भी पहुंचे थे पिछले दिनों उन्होंने हाजीपुर के अस्पताल का निरीक्षण किया था। इसके बाद तेज प्रताप अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र महुआ भी गए थे। तेजप्रताप आज डीएमसीएच भी जाने वाले हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता