ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

RJD नेता तुलसी राय अपहरण कांड: फरार BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ी, पुलिस ने डुगडुगी बजाकर घर पर इश्तेहार चिपकाया

MUZAFFARPUR: आरजेडी नेता तुलसी राय के अपहरण के मामले में फरार चल रहे साहिबगंज के बीजेपी राजू सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस क

RJD नेता तुलसी राय अपहरण कांड: फरार BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ी, पुलिस ने डुगडुगी बजाकर घर पर इश्तेहार चिपकाया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: आरजेडी नेता तुलसी राय के अपहरण के मामले में फरार चल रहे साहिबगंज के बीजेपी राजू सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस की टीम आज फरार विधायक राजू सिंह के घर पहुंची और डुगडुगी बजाकर विधायक समेत सभी 6 नामजद आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान पारू एसडीपीओ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रही।


दरअसल, राजद नेता तुलसी राय के अपहरण के मामले में गिरफ्तारी के डर से फरार साहिबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह समेत 6 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में इश्तेहार के लिए अर्जी लगाई थी। गुरुवार को कोर्ट से इश्तेहार की इजाजत मिलने के बाद आज पुलिस की टीम विधायक राजू सिंह के घर पहुंची और डुगडुगी बजाकर उनके और अन्य आरोपियों के घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया। 


मौके पर मौजूद एसडीओपी कुमार चंदन ने बताया कि अपहरण कांड में नामजद सभी 6 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से इश्तेहार लेकर सभी के घर पर चस्पाया जा रहा है। अगर फिर भी सभी नामजद 6 आरोपित कोर्ट और पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करते हैं तो सभी के खिलाफ कोर्ट से कुर्की के लिए अनुमति ली जाएगी। इसके बाद बीजेपी विधायक समेत अन्य आरोपियों के घर की कुर्की की जाएगी।


बता दें कि बीते 25 मई को पारू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान बीजेपी विधायक राजू सिंह और राजद नेता तुलसी राय दोनों शामिल हुए थे, जहां से निकलने के बाद विवाद शुरू हो गया। आरजेडी नेता तुलसी राय ने आरोप लगाया है कि विधायक राजू सिंह ने न सिर्फ उके साथ मारपीट की है बल्कि हथियार के बल पर जबरन उठाकर अपने साथ ले गए और जान से मारने की कोशिश की। राजद नेता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर बीजेपी विधायक गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए हैं।


RJD नेता तुलसी राय अपहरण कांड: फरार BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ी, पुलिस ने डुगडुगी बजाकर घर पर इश्तेहार चिपकाया


RJD नेता तुलसी राय अपहरण कांड: फरार BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ी, पुलिस ने डुगडुगी बजाकर घर पर इश्तेहार चिपकाया

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता