ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में शराबबंदी के लिए पहली बार पदयात्रा निकालने वाले पूर्व मंत्री का निधन, नहीं रहे हिन्द केसरी यादव

MUZAFFARPUR : बिहार में आज भले ही शराबबंदी लागू है लेकिन जब शराब की बिक्री होती थी उस दौर में शराबबंदी की मांग करते हुए पर यात्रा निकालने वाले पूर्व मंत्री हिंद केसरी यादव का

बिहार में शराबबंदी के लिए पहली बार पदयात्रा निकालने वाले पूर्व मंत्री का निधन, नहीं रहे हिन्द केसरी यादव
Editor
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में आज भले ही शराबबंदी लागू है लेकिन जब शराब की बिक्री होती थी उस दौर में शराबबंदी की मांग करते हुए पर यात्रा निकालने वाले पूर्व मंत्री हिंद केसरी यादव का निधन हो गया है। हिंद केसरी यादव मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और उनका निधन हो गया। 85 वर्ष के हिंद केसरी यादव मीनापुर विधानसभा सीट से 4 बार विधायक रहे। साल 1990 में वह पर्यटन मंत्री और 1997 में पंचायती राज और मत्स्य संसाधन मंत्री बने। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक संवेदना जताई है। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हिंद केसरी यादव पहली बार लोकदल से साल 1985 में विधायक बने। जनता दल के टिकट से वह 1990 में विधायक चुने गए और आरजेडी से साल 1995 और 2000 में विधायक बने। लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में उन्हें दो बार राज्य कैबिनेट में मंत्री बनने का मौका मिला। साल 2009 में वह कांग्रेस के टिकट पर वैशाली से लोकसभा चुनाव में भी उतरे। पहली बार 1977 में उन्होंने मीनापुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसके अलावा उन्होंने गायघाट और कुढ़नी से भी चुनाव लड़ा था।


हिंद केसरी यादव में शराबबंदी के खिलाफ अभियान चलाते हुए पर यात्रा भी की थी। शराब माफिया के साथ उनका टकराव भी हुआ था। हिंद केसरी यादव के निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा समेत अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

टैग्स